शराब ठेकेदारों का प्रदर्शन, प्रशासन को सौंपी दुकानों की चाबियां
- Posted on 10 जून 2026
- सामान्य समाचार
- By Rajendra Harsh
- 15 Views
जोधपुर, 10 जून। विभिन्न मांगों को लेकर जोधपुर शराब ठेकेदार एसोसिएशन के बैनर तले बुधवार को शराब ठेकेदारों ने कमिश्नर कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में ठेकेदारों और एसोसिएशन पदाधिकारियों ने भाग लिया तथा अपनी नाराजगी जताते हुए दुकानों की चाबियां प्रशासन को सौंप दीं। एसोसिएशन के पदाधिकारियों के अनुसार पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सुबह करीब 11 बजे सभी सदस्य कमिश्नर कार्यालय के बाहर एकत्रित हुए। यहां प्रदर्शन कर अपनी मांगों और समस्याओं को प्रशासन के समक्ष रखा गया।
Write a Response