कालिका पेट्रोलियम यूनिट महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सख्त

जोधपुर। शहर में महिलाओं और युवतियों की सुरक्षा को लेकर कालिका पेट्रोलियम यूनिट पूरी तरह सतर्क नजर आ रही है। यूनिट द्वारा सार्वजनिक स्थलों पर लगातार निगरानी रखते हुए मनचलों और छेड़छाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी जा रही है।

 

WhatsApp Image 2026-03-16 at 7.52.05 PM-xzGuJLfLpz.jpeg

मनचलों की खैर नहीं: कालिका पेट्रोलियम यूनिट महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सख्त

जोधपुर। शहर में महिलाओं और युवतियों की सुरक्षा को लेकर कालिका पेट्रोलियम यूनिट पूरी तरह सतर्क नजर आ रही है। यूनिट द्वारा सार्वजनिक स्थलों पर लगातार निगरानी रखते हुए मनचलों और छेड़छाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी जा रही है।

इसी क्रम में रविवार को कालिका पेट्रोलियम यूनिट की टीम ने सरदारपुरा स्थित नेहरू पार्क में गश्त की। इस दौरान पार्क में टहलने और घूमने आई लड़कियों व महिलाओं से बातचीत कर उन्हें सुरक्षा से जुड़ी जानकारी दी गई। पुलिसकर्मियों ने उन्हें बताया कि यदि किसी भी स्थान पर असुरक्षा की भावना महसूस हो या कोई व्यक्ति छेड़छाड़ या फब्तियां कसता दिखाई दे तो तुरंत कालिका पेट्रोलियम यूनिट के हेल्पलाइन नंबर पर सूचना दें, ताकि टीम तुरंत मौके पर पहुंचकर मदद कर सके।

गश्त के दौरान टीम ने महिलाओं और युवतियों को सुरक्षा के लिए बनाए गए राजकॉप (RajCop) ऐप के बारे में भी जानकारी दी और कई लोगों के मोबाइल में ऐप डाउनलोड करवाकर इसके उपयोग के बारे में समझाया। पुलिसकर्मियों ने बताया कि ऐप में मौजूद “नीड हेल्प” ऑप्शन के जरिए भी तुरंत सहायता प्राप्त की जा सकती है।

कालिका पेट्रोलियम यूनिट की हेड एसआई प्राची गुर्जर ने बताया कि यूनिट का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना है। इसके लिए टीम शहर के विभिन्न हिस्सों में नियमित रूप से गश्त करती है और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखती है। यदि कोई व्यक्ति महिलाओं से दुर्व्यवहार या छेड़छाड़ करते हुए पाया जाता है तो उसके खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाती है।

उन्होंने बताया कि नीली यूनिफॉर्म और काली स्कूटी में तैनात महिला पुलिसकर्मी शहर के चप्पे-चप्पे पर नजर रख रही हैं। खासकर स्कूल, कॉलेज, बाजार और मॉल जैसे संवेदनशील इलाकों में उनकी विशेष निगरानी रहती है।

पुलिस का कहना है कि इस अभियान का उद्देश्य न सिर्फ मनचलों को सबक सिखाना है, बल्कि महिलाओं और लड़कियों में सुरक्षा का भरोसा भी मजबूत करना है, ताकि वे शहर में बिना किसी डर के आवागमन कर सकें।

 
 
 
 
0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response