जोधपुर की चेष्टा अग्रवाल ने ‘सी केरल, नो केरल

जोधपुर। 25 वर्षीय एडवोकेट एवं डिजिटल कंटेंट क्रिएटर चेष्टा अग्रवाल ने केरल में आयोजित ‘सी केरल, नो केरल’ कार्यक्रम में राजस्थान का प्रतिनिधित्व कर प्रदेश का नाम रोशन किया। यह कार्यक्रम केरल सरकार द्वारा आयोजित किया गया था, जिसका उद्देश्य देशभर के युवाओं को केरल के विकास मॉडल, प्रशासनिक व्यवस्था और कार्यशैली को नजदीक से समझने का अवसर प्रदान करना था।

 

WhatsApp Image 2026-03-06 at 9.16.07 PM-ML5taY6hLu.jpeg

जोधपुर की चेष्टा अग्रवाल ने ‘सी केरल, नो केरल’ कार्यक्रम में राजस्थान का किया प्रतिनिधित्व

जोधपुर। 25 वर्षीय एडवोकेट एवं डिजिटल कंटेंट क्रिएटर चेष्टा अग्रवाल ने केरल में आयोजित ‘सी केरल, नो केरल’ कार्यक्रम में राजस्थान का प्रतिनिधित्व कर प्रदेश का नाम रोशन किया। यह कार्यक्रम केरल सरकार द्वारा आयोजित किया गया था, जिसका उद्देश्य देशभर के युवाओं को केरल के विकास मॉडल, प्रशासनिक व्यवस्था और कार्यशैली को नजदीक से समझने का अवसर प्रदान करना था।

इस कार्यक्रम के लिए देश के विभिन्न राज्यों से कुल 34 प्रतिनिधियों का चयन किया गया था। इनमें राजस्थान से चेष्टा अग्रवाल एकमात्र प्रतिनिधि के रूप में शामिल हुईं। उनके चयन को लेकर जोधपुर सहित पूरे प्रदेश में खुशी का माहौल है। कार्यक्रम के दौरान चयनित प्रतिनिधियों को केरल के विकास मॉडल, प्रशासनिक व्यवस्थाओं और सामाजिक पहलुओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

कार्यक्रम के तहत सभी प्रतिनिधियों ने केरल के आठ जिलों का दौरा किया और वहां की विभिन्न योजनाओं, शिक्षा व्यवस्था, पर्यटन विकास तथा स्थानीय प्रशासन के कार्यों को करीब से देखा। इस दौरान प्रतिभागियों ने स्थानीय अधिकारियों, विशेषज्ञों और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों से संवाद भी किया। इससे युवाओं को राज्य के समग्र विकास और सुशासन के विभिन्न पहलुओं को समझने का अवसर मिला।

चेष्टा अग्रवाल ने इस पूरे अनुभव को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से भी साझा किया। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कार्यक्रम से जुड़े कई वीडियो और रील्स पोस्ट किए, जिनमें केरल के विकास मॉडल, पर्यटन स्थलों और प्रशासनिक कार्यप्रणाली को दिखाया गया। उनके द्वारा बनाए गए वीडियो को लाखों युवाओं ने देखा और सराहा।

विशेष बात यह रही कि चेष्टा अग्रवाल द्वारा बनाए गए एक वीडियो को केरल के शिक्षा मंत्री ने भी अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा किया, जिससे यह और अधिक लोगों तक पहुंचा।

चेष्टा अग्रवाल ने बताया कि इस कार्यक्रम ने उन्हें केरल की कार्यसंस्कृति, शिक्षा व्यवस्था और विकास मॉडल को समझने का अनूठा अवसर दिया। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम देश के युवाओं के बीच ज्ञान, अनुभव और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देते हैं।

 
 
 
 
0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response