26202.73 लाख के 41 कार्यो का हुआ शिलान्यास

ओसियां विधानसभा क्षेत्र में विकास को गति देते हुए भजनलाल शर्मा ने विभिन्न विभागों के कुल ₹26,202.73 लाख की लागत से 41 कार्यों का शिलान्यास किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में समान रूप से आधारभूत सुविधाओं का विस्तार करना है।

 

WhatsApp Image 2026-04-22 at 6.29.51 PM-t8f1yfnFC4.jpeg

ओसियां विधानसभा क्षेत्र में विकास को गति देते हुए भजनलाल शर्मा ने विभिन्न विभागों के कुल ₹26,202.73 लाख की लागत से 41 कार्यों का शिलान्यास किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में समान रूप से आधारभूत सुविधाओं का विस्तार करना है।

शिलान्यास किए गए कार्यों में सार्वजनिक निर्माण विभाग/आरएसआरडीसी के ₹13,788.07 लाख के 2 कार्य, ऊर्जा विभाग के ₹9,156.64 लाख के 8 कार्य, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के ₹1,333 लाख के 11 कार्य शामिल हैं। इसके अलावा नगरीय विकास विभाग के ₹1,093.23 लाख के 11 कार्य, कृषि एवं उद्यानिकी विभाग के ₹67.29 लाख के 2 कार्य, ग्रामीण विकास विभाग के ₹400 लाख के 2 कार्य, खेल विभाग का ₹200 लाख का 1 कार्य, सहकारिता विभाग का ₹25 लाख का 1 कार्य तथा पशुपालन विभाग के ₹139.50 लाख के 3 कार्यों का भी शिलान्यास किया गया।

इसी क्रम में मुख्यमंत्री ने कुल ₹15,425.58 लाख की लागत से 70 कार्यों का लोकार्पण भी किया। इनमें सार्वजनिक निर्माण विभाग/आरएसआरडीसी के ₹3,391.93 लाख के 6 कार्य, ऊर्जा विभाग के ₹5,765.1 लाख के 13 कार्य, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के ₹3,006.92 लाख के 7 कार्य शामिल हैं।

इसके अतिरिक्त नगरीय विकास विभाग के ₹505.99 लाख के 10 कार्य, कृषि एवं उद्यानिकी विभाग के ₹635.54 लाख के 5 कार्य, ग्रामीण विकास विभाग के ₹432.28 लाख का 1 कार्य, पशुपालन विभाग के ₹196.31 लाख के 3 कार्य, जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग के ₹563.03 लाख के 22 कार्य, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग का ₹280 लाख का 1 कार्य तथा शिक्षा विभाग के ₹648.48 लाख के 2 कार्यों का लोकार्पण किया गया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन विकास कार्यों से क्षेत्र में आधारभूत ढांचे को मजबूती मिलेगी और आमजन को सीधा लाभ प्राप्त होगा।

 
 
0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response