जोधपुर पश्चिम पुलिस का वाहन चोरों पर बड़ा एक्शन
- Posted on 12 जून 2026
- जोधपुर
- By Rajendra Harsh
- 8 Views
पुलिस आयुक्त शरत कविराज और पुलिस उपायुक्त कमल शेखावत के सुपरविजन में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त नरेन्द्र सिंह देवड़ा के निर्देशन में यह अभियान संचालित किया गया। अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने सक्रिय वाहन चोर गिरोहों की पहचान के लिए व्यापक स्तर पर आसूचना संकलन किया। घटनास्थलों और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का सूक्ष्म विश्लेषण किया गया तथा तकनीकी संसाधनों और आधुनिक अनुसंधान पद्धतियों की मदद से अपराधियों की गतिविधियों पर नजर रखी गई। तीन थानों की कार्रवाई में बड़ी सफलता लगातार दबिश और सघन तलाशी अभियान के दौरान पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए 33 मोटरसाइकिलें बरामद कीं।
पुलिस आयुक्त शरत कविराज और पुलिस उपायुक्त कमल शेखावत के सुपरविजन में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त नरेन्द्र सिंह देवड़ा के निर्देशन में यह अभियान संचालित किया गया। अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने सक्रिय वाहन चोर गिरोहों की पहचान के लिए व्यापक स्तर पर आसूचना संकलन किया। घटनास्थलों और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का सूक्ष्म विश्लेषण किया गया तथा तकनीकी संसाधनों और आधुनिक अनुसंधान पद्धतियों की मदद से अपराधियों की गतिविधियों पर नजर रखी गई।
तीन थानों की कार्रवाई में बड़ी सफलता
लगातार दबिश और सघन तलाशी अभियान के दौरान पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए 33 मोटरसाइकिलें बरामद कीं।
-
पुलिस थाना बासनी ने 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर 14 मोटरसाइकिलें बरामद कीं।
-
पुलिस थाना सरदारपुरा ने 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर 18 मोटरसाइकिलें बरामद कीं।
-
पुलिस थाना बोरानाडा ने 1 अभियुक्त को गिरफ्तार कर 1 मोटरसाइकिल बरामद की।
पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है और उनसे अन्य चोरी की वारदातों के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है। संभावना है कि आने वाले दिनों में और भी बरामदगी हो सकती है।
आमजन से सतर्कता बरतने की अपील
जोधपुर पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे अपने वाहनों को हमेशा सुरक्षित और अधिकृत पार्किंग स्थलों पर ही खड़ा करें तथा वाहन छोड़ते समय अनिवार्य रूप से लॉक करें। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तुरंत निकटतम पुलिस थाना या पुलिस कंट्रोल रूम को देने की भी अपील की गई है। पुलिस के अनुसार जनता की सतर्कता और सहयोग से वाहन चोरी जैसी घटनाओं पर प्रभावी रोकथाम संभव है।
Write a Response