जोधपुर में आज से बदलेगा मौसम, तीन दिन बारिश-आंधी का अलर्ट
- Posted on 13 जून 2026
- जोधपुर
- By Rajendra Harsh
- 8 Views
जोधपुर सहित पश्चिमी राजस्थान के लोगों को भीषण गर्मी से जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने 13 से 15 जून तक जिले में हल्की बारिश और आंधी की संभावना जताते हुए अलर्ट जारी किया है। लगातार बढ़ते तापमान और उमस से परेशान लोगों के लिए यह बदलाव राहत भरा साबित हो सकता है। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार शाम या रात से मौसम में बदलाव शुरू होने की संभावना है। इस दौरान जोधपुर और आसपास के क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हो सकती है।
Write a Response