एफडीडीआई जोधपुर की ‘डिज़ाइन एक्सप्लोर 2026

जोधपुर। डिज़ाइन शिक्षा, फैशन, फुटवियर और डिजिटल क्रिएटिविटी के क्षेत्र में रुचि रखने वाले विद्यार्थियों एवं युवाओं के लिए फुटवियर डिज़ाइन एंड डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट (एफडीडीआई), जोधपुर एक विशेष कौशल विकास कार्यक्रम लेकर आया है। संस्थान द्वारा “डिज़ाइन एक्सप्लोर 2026” नामक एक सप्ताह की डिज़ाइन कार्यशाला श्रृंखला का आयोजन किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य प्रतिभागियों को रचनात्मक उद्योगों की व्यावहारिक समझ प्रदान करना और भविष्य के करियर विकल्पों से परिचित कराना है। यह विशेष कार्यक्रम 21 जून से शुरू होगा और पांच कार्य दिवसों तक संचालित किया जाएगा।

WhatsApp Image 2026-06-13 at 5.24.31 PM-4wHBzHVtjf.jpeg

जोधपुर। डिज़ाइन शिक्षा, फैशन, फुटवियर और डिजिटल क्रिएटिविटी के क्षेत्र में रुचि रखने वाले विद्यार्थियों एवं युवाओं के लिए फुटवियर डिज़ाइन एंड डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट (एफडीडीआई), जोधपुर एक विशेष कौशल विकास कार्यक्रम लेकर आया है। संस्थान द्वारा “डिज़ाइन एक्सप्लोर 2026” नामक एक सप्ताह की डिज़ाइन कार्यशाला श्रृंखला का आयोजन किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य प्रतिभागियों को रचनात्मक उद्योगों की व्यावहारिक समझ प्रदान करना और भविष्य के करियर विकल्पों से परिचित कराना है।

यह विशेष कार्यक्रम 21 जून से शुरू होगा और पांच कार्य दिवसों तक संचालित किया जाएगा। कार्यशाला के दौरान प्रतिभागियों को डिज़ाइन की विभिन्न विधाओं में विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण दिया जाएगा। एफडीडीआई के कार्यकारी निदेशक अनिल कुमार ने बताया कि वर्तमान समय में डिज़ाइन केवल एक शैक्षणिक विषय नहीं, बल्कि नवाचार, सृजनात्मकता और उद्यमिता का महत्वपूर्ण माध्यम बन चुका है। ऐसे में युवाओं को इस क्षेत्र की संभावनाओं से परिचित कराना समय की आवश्यकता है।

कार्यक्रम के अंतर्गत तीन प्रमुख डिज़ाइन क्षेत्रों पर विशेष कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी। फुटवियर डिज़ाइन कार्यशाला में प्रतिभागियों को फुटवियर डिज़ाइन की मूलभूत अवधारणाओं तथा प्रोटोटाइप तैयार करने की प्रक्रिया से अवगत कराया जाएगा। फैशन डिज़ाइन कार्यशाला में परिधान निर्माण से जुड़ी तकनीकों, प्रक्रियाओं और डिजाइन टूल्स की जानकारी दी जाएगी। वहीं कम्प्यूटर एडेड डिज़ाइन (CAD) कार्यशाला में वेक्टर डिज़ाइन, टाइपोग्राफी और 2D मॉकअप तैयार करने जैसे आधुनिक डिजिटल कौशलों का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

संस्थान के अनुसार कार्यशाला में भाग लेने के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता दसवीं उत्तीर्ण निर्धारित की गई है। कार्यक्रम में भाग लेने के लिए कोई आयु सीमा नहीं रखी गई है, जिससे विद्यार्थी, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवा, उद्यमी, कलाकार और अन्य रचनात्मक पेशेवर भी इसमें शामिल हो सकते हैं।

कार्यशाला का पंजीकरण शुल्क भी नाममात्र रखा गया है, ताकि अधिक से अधिक युवा इसका लाभ उठा सकें। “डिज़ाइन एक्सप्लोर 2026” प्रतिभागियों को विशेषज्ञों से सीधे संवाद, व्यावहारिक प्रशिक्षण और रचनात्मक करियर की नई संभावनाओं को समझने का अवसर प्रदान करेगा। यह कार्यक्रम डिजाइन उद्योग में भविष्य बनाने के इच्छुक युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

 
 
0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response