अत्याधुनिक मिस्पा आई-3 मशीन का उद्घाटन

सर्वपल्ली राधाकृष्णन राजस्थान आयुर्वेद विश्वविद्यालय, जोधपुर में कुलगुरु प्रोफेसर (वैद्य)गोविंद सहाय शुक्ल के मार्गदर्शन एवं गरिमामयी उपस्थिति में संजीवनी आयुर्वेद चिकित्सालय स्थित स्नातकोत्तर रोग एवं विकृति विज्ञान विभागंतरगत संचालित केंद्रीय प्रयोगशाला में अत्याधुनिक मिस्पा आई-3 मशीन का उद्घाटन कुलगुरु प्रोफेसर शुक्ल के करकमलों द्वारा किया गया।

WhatsApp Image 2026-06-13 at 4.51.07 PM-2ux716vPq4.jpeg

सर्वपल्ली राधाकृष्णन राजस्थान आयुर्वेद विश्वविद्यालय, जोधपुर में कुलगुरु प्रोफेसर (वैद्य)गोविंद सहाय शुक्ल के मार्गदर्शन एवं गरिमामयी उपस्थिति में संजीवनी आयुर्वेद चिकित्सालय स्थित स्नातकोत्तर रोग एवं विकृति विज्ञान विभागंतरगत संचालित केंद्रीय प्रयोगशाला में अत्याधुनिक मिस्पा आई-3 मशीन का उद्घाटन कुलगुरु प्रोफेसर शुक्ल के करकमलों द्वारा किया गया।

इस अवसर पर कुलगुरु महोदय ने कहा कि चिकित्सा सेवाओं में आधुनिक तकनीकों का समावेश रोगियों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने की दिशा में अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि संजीवनी आयुर्वेद चिकित्सालय में स्थापित यह अत्याधुनिक मशीन प्रयोगशाला की जांच क्षमता को सुदृढ़ करेगी तथा रोगियों को आवश्यक जांचें शीघ्र, सटीक एवं सुविधाजनक रूप से उपलब्ध करा सकेगी। इससे रोगों के निदान और उपचार की प्रक्रिया अधिक प्रभावी एवं विश्वसनीय बनेगी।

रोग निदान एवं विकृति विज्ञान विभागाध्यक्ष तथा छात्र कल्याण मंडल के अध्यक्ष प्रोफेसर गोविंद प्रसाद गुप्ता ने बताया कि यह अत्याधुनिक मशीन प्रयोगशाला में 25 प्रकार की विभिन्न जांचों का संपादन करने में सक्षम है। इसके माध्यम से रोगियों की आवश्यक जांचें अधिक सटीकता एवं सुगमता के साथ उपलब्ध हो सकेंगी, जिससे रोगों की पहचान एवं उपचार में सहायता मिलेगी।उद्घाटन समारोह में संजीवनी आयुर्वेद

चिकित्सालय अधीक्षक प्रो. ए. नीलिमा रेड्डी, उपाधीक्षक प्रो. ब्रह्मानंद शर्मा, एसो.प्रो.रोग निदान एवं विकृति विज्ञान डॉ. अरुण दाधीच,उपकुलसचिव डॉ. मनोज कुमार अदलखा, असि.प्रो.स्नातकोत्तर शल्य तंत्र विभाग डॉ. नीरज एवं डॉ. प्रेम कुमार, एसो.प्रो.रोग निदान एवं विकृति विज्ञान डॉ. जोगेन्द्र प्रजापत तथा सहायक आचार्य डॉ. ऋचा कुमारी सहित विभाग के अन्य संकाय सदस्यों उपस्थित रहे।

0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response