जोधपुर रेल मंडल की पर्यावरण संरक्षण हेतु विशेष पहल

जोधपुर, 14 मई । विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के अवसर पर उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर रेल मंडल द्वारा 15 मई से 05 जून 2026 तक विशेष जागरूकता अभियान आयोजित किया जाएगा। मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी के निर्देशन में आयोजित इस अभियान का उद्देश्य जलवायु परिवर्तन के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति सामूहिक उत्तरदायित्व को प्रोत्साहित करना है।

WhatsApp Image 2026-03-10 at 5.32.29 PM-UiD5MVzAjh.jpg

जोधपुर, 14 मई । विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के अवसर पर उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर रेल मंडल द्वारा 15 मई से 05 जून 2026 तक विशेष जागरूकता अभियान आयोजित किया जाएगामंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी के निर्देशन में आयोजित इस अभियान का उद्देश्य जलवायु परिवर्तन के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति सामूहिक उत्तरदायित्व को प्रोत्साहित करना है।

मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने कहा कि वर्तमान समय में पर्यावरण संरक्षण केवल व्यक्तिगत जिम्मेदारी न होकर सामूहिक दायित्व बन गया है। आने वाली पीढ़ियों को स्वस्थ एवं स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराने के लिए सभी को पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सक्रिय भूमिका निभानी होगी। भारतीय रेलवे भी ऊर्जा संरक्षण एवं पर्यावरण संतुलन बनाए रखने हेतु निरंतर सकारात्मक कदम उठा रहा है तथा

परंपरागत संसाधनों के स्थान पर पर्यावरण अनुकूल साधनों के उपयोग को बढ़ावा दिया जा रहा है।
विशेष जागरूकता अभियान के दौरान जोधपुर रेल मंडल के विभिन्न स्टेशनों एवं कार्यालयों में पर्यावरण संरक्षण से संबंधित विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनमें स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण, प्लास्टिक मुक्त परिसर अभियान, जल एवं ऊर्जा संरक्षण गतिविधियां तथा “मिशन लाइफ” के सिद्धांतों पर आधारित जन-जागरूकता कार्यक्रम शामिल रहेंगे।

अभियान के तहत रेल यात्रियों एवं आमजन की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए स्टेशन परिसरों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। साथ ही स्काउट एवं गाइड द्वारा जागरूकता रैली निकाली जाएगी तथा नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया जाएगा।

जोधपुर रेल मंडल पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को सशक्त रूप से आगे बढ़ाते हुए स्वच्छ, हरित एवं प्रदूषण मुक्त वातावरण के निर्माण के लिए निरंतर प्रयासरत है।

0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response