स्वर्गीय जालम सिंह महेचा की स्मृति में 7 जून को चतुर्थ रक्तदान शिविर

जोधपुर। मारवाड़ के गौरव एवं राष्ट्रपति पदक से सम्मानित पुलिस उप अधीक्षक स्वर्गीय श्री जालम सिंह महेचा की स्मृति में सालासर सेवा संस्थान द्वारा चतुर्थ रक्तदान शिविर का आयोजन 7 जून (रविवार) को किया जाएगा। इस संबंध में आयोजित प्रेस वार्ता में संस्थान पदाधिकारियों एवं महेचा परिवार ने शिविर की तैयारियों और उद्देश्य की जानकारी दी। प्रेस वार्ता में बाली के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चैन सिंह महेचा ने बताया कि रक्तदान शिविर प्रताप नगर, कायलाना रोड स्थित सिद्धार्थ इंटरनेशनल होटल में सुबह 8:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक आयोजित होगा।

WhatsApp Image 2026-06-05 at 10.40.43 PM (1) (1)-2aQZvDGPb8.jpg

जोधपुर। मारवाड़ के गौरव एवं राष्ट्रपति पदक से सम्मानित पुलिस उप अधीक्षक स्वर्गीय श्री जालम सिंह महेचा की स्मृति में सालासर सेवा संस्थान द्वारा चतुर्थ रक्तदान शिविर का आयोजन 7 जून (रविवार) को किया जाएगा। इस संबंध में आयोजित प्रेस वार्ता में संस्थान पदाधिकारियों एवं महेचा परिवार ने शिविर की तैयारियों और उद्देश्य की जानकारी दी।

प्रेस वार्ता में बाली के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चैन सिंह महेचा ने बताया कि रक्तदान शिविर प्रताप नगर, कायलाना रोड स्थित सिद्धार्थ इंटरनेशनल होटल में सुबह 8:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक आयोजित होगा। शिविर का मुख्य उद्देश्य थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के लिए नियमित रक्त उपलब्ध कराना तथा भीषण गर्मी के दौरान उत्पन्न रक्त की कमी को दूर करने में सहयोग करना है। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर संस्थान से जुड़े दिवंगत सदस्यों, समाजसेवियों, रक्तवीरों, अतिथियों तथा पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों का सम्मान भी किया जाएगा।

सालासर सेवा संस्थान के अध्यक्ष अरविंद कछवाह ने बताया कि शिविर में एमजीएच अस्पताल, मथुरादास माथुर अस्पताल, उम्मेद अस्पताल और एम्स अस्पताल की ब्लड बैंक टीमें उपस्थित रहकर रक्त संग्रह एवं चिकित्सकीय सेवाएं देंगी। रक्तदान से पहले प्रत्येक रक्तदाता का स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा तथा डॉक्टरों की निगरानी में एसी हॉल में सुरक्षित वातावरण में रक्तदान कराया जाएगा।

आयोजकों के अनुसार शिविर में पुलिस कर्मियों, बीएसएफ अधिकारियों, यातायात पुलिस के जवानों सहित बड़ी संख्या में समाजसेवी एवं युवा भाग लेंगे। संस्थान ने इसे मानवता की सेवा का अभियान बताते हुए कहा कि थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों को नियमित रक्त की आवश्यकता होती है, इसलिए प्रत्येक स्वस्थ नागरिक का रक्तदान कई जीवन बचा सकता है।

प्रेस वार्ता के अंत में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चैन सिंह महेचा एवं संस्थान पदाधिकारियों ने जोधपुर के युवाओं, सामाजिक संगठनों, रक्तवीरों और आम नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर रक्तदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय जालम सिंह महेचा की स्मृति में होने वाला यह आयोजन सेवा, संवेदना और सामाजिक उत्तरदायित्व का प्रतीक बनेगा।

शिविर का समय: सुबह 8:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक | स्थान: सिद्धार्थ इंटरनेशनल होटल, प्रताप नगर, कायलाना रोड, जोधपुर।

 
0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response