महिला बंदी सुधारगृह का किया निरीक्षण
- Posted on 6 मार्च 2026
- जोधपुर
- By Rajendra Harsh
- 93 Views
जोधपुर। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर द्वारा जारी माह मार्च-2026 के एक्शन प्लान सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश) जोधपुर जिला डॉ. मनीष हरजाई द्वारा शुक्रवार को महिला बंदी सुधारगृह, जोधपुर का निरीक्षण किया गया।
जोधपुर। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर द्वारा जारी माह मार्च-2026 के एक्शन प्लान सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश) जोधपुर जिला डॉ. मनीष हरजाई द्वारा शुक्रवार को महिला बंदी सुधारगृह, जोधपुर का निरीक्षण किया गया।
सचिव महोदय द्वारा जेल में रसोई घर, साफ-सफाई इत्यादि का जायजा लिया तथा् महिला बंदियों से वार्ता की गई। वार्ता के दौरान बंदियों से उनके स्वास्थ्य के बारें में व प्रत्येक बंदी के अधिवक्ता है या नहीं व उनके प्रकरणों में नियुक्त अधिवक्ता द्वारा पैरवी की जा रही है या नहीं, इस बारे में बंदियों से जानकारी ली गई।
जेल विधिक सहायता क्लिनिक का भी किया गया निरीक्षण
निरीक्षण के दौरान जेल में संचालित जेल विधिक सहायता क्लिनिक का निरीक्षण भी किया गया। किसी भी बंदी के अधिवक्ता नहीं होने पर निःशुल्क विधिक सहायता के तहत फॉर्म भरवाकर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को अविलंब प्रेषित करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश किए गए। जेल विधिक सहायता क्लिनिक के प्रभावी रूप से संचालन हेतु उपस्थित चीफ, लीगल एड डिफेंस काउसिंल को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।
महिला बंदी सुधार गृह, जोधपुर के निरीक्षण के दौरान विधिक जागरूकता शिविर आयोजित
महिला बंदी सुधार गृह के निरीक्षण के दौरान सचिव महोदय द्वारा विधिक जागरूकता शिविर भी आयोजित किया गया। शिविर में सचिव द्वारा उपस्थित बंदियों को माननीय नालसा व रालसा द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विधिक जानकारी प्रदान की तथा साथ ही महिला बंदियों के अधिकार, निःशुल्क विधिक सहायता सहित विभिन्न विधिक सेवाओं के बारें में भी महिला बंदियों को अवगत कराया गया।
Write a Response