चार पेंशनर्स हुए बेहोश डॉक्टर को बुलाना पड़ा
- Posted on 1 मई 2026
- सामान्य समाचार
- By Rajendra Harsh
- 37 Views
प्रदर्शन के दौरान चार पेंशनर्स बेहोश हो गए। स्थिति बिगड़ने पर अध्यक्ष प्रोफेसर राम निवास शर्मा ने डॉक्टर बी.देराश्री को बुलाया। डॉक्टर ने चारों की गहन जाँच की और बताया कि अधिक गर्मी होने से बी.पी.ज़्यादा बढ़ जाने के कारण बेहोश हुए है । उन्होंने उनको ओ.आर .एस.का घोल पिलाया और हिदायत दी कि जितना संभव हो सके अधिक से अधिक पानी पियें और आराम करें। प्रोफेसर राम निवास शर्मा ने पेंशनर्स साथियों को संबोधित करते हुए कहा कि पेंशन न मिलने के कारण इतनी भीषण गर्मी में विवश होकर प्रदर्शन प्रदर्शन करना पड़ रहा है और विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा किसी भी प्रकार की सुविधा प्रदान नहीं की गई है। जिससे इस तरह की समस्या उत्पन्न हुई।
चार पेंशनर्स हुए बेहोश डॉक्टर को बुलाना पड़ा।
चार महीने से पेंशन का भुगतान नहीं होने के कारण आज बारहवें दिन भी केंद्रीय कार्यालय मुख्य द्वार पर प्रदर्शन जारी रहा।
जिसमें सैंकड़ों की संख्या में वरिष्ठ नागरिक पेंशनर्स तथा महिला पेंशनर्स एवं पारिवारिक पेंशन प्राप्त करने वाले सदस्य उपस्थित रहे। जिनमें प्रमुख हैं प्रोफेसर बी. एस.राजपुरोहित,प्रोफेसर गंगा राम जाखड़,प्रोफेसर कीर्ति राजीमवाले, प्रोफेसर प्रभा भंडारी नसीम बानो,प्रोफेसर अवधेश शर्मा,, प्रोफेसर जगमाल सिंह शेखावत,प्रोफेसर कन्हैया लाल राजपुरोहित ,
प्रोफेसर महावीर सिसोदिया प्रोफेसर के सी हरित, प्रोफेसर एस, के परिहार, दिनेश रामावत, रामदत्त हर्ष, बीडी जोशी, ओम जी पुरोहित, ,बाबू सिंह झालामंड, तेजा राम, तथा अन्य कई प्रोफेसर आदि सम्मिलित रहे।
प्रदर्शन के दौरान चार पेंशनर्स बेहोश हो गए। स्थिति बिगड़ने पर अध्यक्ष प्रोफेसर राम निवास शर्मा ने डॉक्टर बी.देराश्री को बुलाया। डॉक्टर ने चारों की गहन जाँच की और बताया कि अधिक गर्मी होने से बी.पी.ज़्यादा बढ़ जाने के कारण बेहोश हुए है । उन्होंने उनको ओ.आर .एस.का घोल पिलाया और हिदायत दी कि जितना संभव हो सके अधिक से अधिक पानी पियें और आराम करें। प्रोफेसर राम निवास शर्मा ने पेंशनर्स साथियों को संबोधित करते हुए कहा कि पेंशन न मिलने के कारण इतनी भीषण गर्मी में विवश होकर प्रदर्शन प्रदर्शन करना पड़ रहा है और विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा किसी भी प्रकार की सुविधा प्रदान नहीं की गई है। जिससे इस तरह की समस्या उत्पन्न हुई।
उन्होंने कहा कि यदि विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा शीघ्र ही पेंशन का भुगतान नहीं किया गया और प्रदर्शन के दौरान यदि किसी भी पेंशनर्स साथी को किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य संबंधी समस्या होती है तो उसके लिए विश्वविद्यालय प्रशासन और राज्य सरकार पूर्णतः ज़िम्मेदार होंगे।
प्रोफेसर कैलाश नाथ व्यास, , प्रोफेसर सुशील जे.लालवानी , प्रोफेसर महावीर सिंह सिसोदिया , श्री राजेंद्र सिंह मेहता आदि ने अपने संबोधन में कहा कि कुलगुरु को जयपुर जाकर राज्य सरकार तथा सचिवालय में उच्च अधिकारियों से बात कर पेंशन के स्थाई समाधान हेतु प्रयास करने चाहिए ।
सभी ने एक स्वर में यह कहा कि यदि कुल गुरु जयपुर जाकर पेंशन समस्या का समाधान नहीं कर सकते हैं तो तुरंत त्यागपत्र दे देना चाहिए। साथ ही सभी ने यह भी कहा कि यह आंदोलन तब तक जारी रहेगा जब तक पेंशन की बकाया पूर्ण राशि का भुगतान नहीं कर दिया जाता।
पेंशनर सोसाइटी संयोजक अशोक व्यास ने भी कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन तुरंत बक़ाया राशि का भुगतान करे।
कल भी प्रातः 11:00 बजे विश्वविद्यालय केंद्रीय कार्यालय पर पुनः प्रदर्शन किया जाएगा।
Write a Response