वन अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

जयपुर/श्रीगंगानगर। भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने सोमवार को श्रीगंगानगर जिले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक वन अधिकारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया।

 

WhatsApp Image 2026-03-23 at 9.34.52 PM-tav16UbXk6.jpeg

रायसिंहनगर में वन अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, एसीबी की कार्रवाई

जयपुर/श्रीगंगानगर। भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने सोमवार को श्रीगंगानगर जिले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक वन अधिकारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया।

एसीबी के अनुसार, रेंज रायसिंहनगर में तैनात क्षेत्रीय वन अधिकारी अशोक सिंह को 40,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया। आरोपी पर आरोप है कि उसने एक फर्म द्वारा किए जा रहे कार्य के बदले एनओसी जारी करने के एवज में रिश्वत की मांग की थी।

महानिदेशक गोविंद गुप्ता ने बताया कि एसीबी चौकी श्रीगंगानगर को परिवादी से शिकायत मिली थी कि उसकी फर्म को वन विभाग की रायसिंहनगर रेंज के अंतर्गत आने वाली दो अलग-अलग माइनरों (छोटी नहरों) से पेड़ों के ठूंठ निकालने का ठेका मिला हुआ है। कार्य पूर्ण होने के बाद एनओसी जारी करने के बदले आरोपी अधिकारी ने एक लाख रुपये की रिश्वत की मांग की और राशि नहीं देने पर फर्म को ब्लैकलिस्ट करने की धमकी दी।

शिकायत का सत्यापन करने के बाद एसीबी ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप की कार्रवाई की। यह कार्रवाई उप महानिरीक्षक भुवन भूषण यादव के सुपरविजन में और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पवन कुमार मीणा के नेतृत्व में की गई। टीम ने जाल बिछाकर आरोपी को परिवादी से 40,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए मौके पर ही दबोच लिया।

कार्रवाई के दौरान एसीबी टीम में पुलिस निरीक्षक राजेंद्र कुमार सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। आरोपी को हिरासत में लेकर उससे गहन पूछताछ की जा रही है ताकि मामले से जुड़े अन्य पहलुओं का भी खुलासा किया जा सके।

इस पूरी कार्रवाई की निगरानी अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस स्मिता श्रीवास्तव एवं महानिरीक्षक एस. परिमला द्वारा की जा रही है।

एसीबी ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि प्रदेश में भ्रष्टाचार के मामलों में सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

 
 
 
 
0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response