प्रचार रथ रवाना।

जोधपुर
खेतेश्वर भगवान का 114 वां जन्म कल्याणक महोत्सव को लेकर श्री खेतेश्वर जयंती महोत्सव  समिति 2026 के तत्वावधान में शुक्रवार को मदेरणा कॉलोनी स्थित खेतेश्वर मंदिर से प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना हुआ।

WhatsApp Image 2026-04-11 at 5.33.53 PM-E93zmYIKed.jpeg

खेतेश्वर जन्म कल्याणक महोत्सव को लेकर प्रचार रथ रवाना।

जोधपुर

श्री खेतेश्वर जन्मोत्सव जोधपुर कार्यकारिणी के पदाधिकारी ने रथ को मोली एवं तिलक कर खेतेश्वर दाता का जयकारा लगाकर रथ रवाना किया। खेतेश्वर जयंती महोत्सव समिति के अध्यक्ष चैनसिंह भाटेलाई, पूर्व एसडीएम शैतानसिंह खैरवा, खेतेश्वर मंदिर मदेरणा कॉलोनी अध्यक्ष जयसिंह ओसियां,  राजेन्द्रसिंह लुणावास, प्रतापसिंह कनोड़िया,  नरपतसिंह बावड़ी, प्रतापसिंह खींवसर 

 रथ की पूजा कर खेतेश्वर दाता के विचारों को घर-घर पहुंचाने का एवं समाज को शिक्षा की ओर ले जाने का संकल्प लिया। शक्तिसिंह बड़ली व महामंत्री सुरेंद्रसिंह ने बताया कि रथ जोधपुर, बाड़मेर, बालोतरा, फलौदी, पाली सहित गांवों में  ढाणी ढाणी जाकर आमंत्रण पत्रिका  के साथ पीले चावल बांटकर 22 अप्रैल 2026 खेतेश्वर जयंती शोभायात्रा पर समाज बंधुओ को जोधपुर आने का न्योता देंगे।

अध्यक्ष चैनसिंह एवं शक्तिसिंह बड़ली ने बताया कि ब्रह्मधाम तीर्थ गादीपति संत श्री तुलछारामजी महाराज शिरकत करेंगे। रथ समाज के प्रत्येक गांव गांव ढाणी जाकर पोस्टर और बैनर लगाकर प्रचार प्रसार करेंगे। इस मौके पर 

महामंत्री लक्ष्मणसिंह बड़ली, विक्रमसिंह,हनुमानसिंह, भंवरसिंह, दशरथसिंह, घनश्यामसिंह सिनिया,सुल्तानसिंह चावंडा,
पूर्व महामंत्री अर्जुनसिंह बासनी मनना,डॉ रणजीत सिंह उटांबर, रविंद्रसिंह,महावीरसिंह बड़ली,किशोरसिंह खाराबेरा, चैनसिंह मंडवी, गुमानसिंह भैंसर, सुल्तानसिंह चावंडा,कपिल राजगुरू, चेनसिंह लोरड़ी, राजूसिंह दईकड़ा एवं समाज के गणमान्य लोग उपस्थित थे। रथ प्रस्थान करने के पश्चात श्री खेतेश्वर मंदिर मदेरणा कॉलोनी राजपुरोहित समाज द्वारा सभी प्रशासनिक अधिकारियों, नेताओं,पदाधिकारियों को साफा पहनाकर माल्यार्पण कर स्वागत सम्मान किया। सभी अतिथियों ने आभार प्रगट किया। विशेषकर खेतेश्वर मंदिर मदेरणा कॉलोनी अध्यक्ष जयसिंह ओसियां का आभार प्रगट किया।

0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response