डीएसटी जोधपुर ग्रामीण की बड़ी कार्रवाई

जोधपुर। डीएसटी जोधपुर ग्रामीण और बोरूंदा थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए गडरिया गैंग के शातिर बदमाश एवं हिस्ट्रीशीटर गिरधरसिंह उर्फ गिद्धिया को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक धारदार नंगी तलवार और तीन वाहन जब्त किए हैं। आरोपी के खिलाफ पूर्व में तीन दर्जन से अधिक आपराधिक मामले दर्ज बताए जा रहे हैं।

WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.13.07 PM-ehl5xejWuK.jpeg

जोधपुर। डीएसटी जोधपुर ग्रामीण और बोरूंदा थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए गडरिया गैंग के शातिर बदमाश एवं हिस्ट्रीशीटर गिरधरसिंह उर्फ गिद्धिया को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक धारदार नंगी तलवार और तीन वाहन जब्त किए हैं। आरोपी के खिलाफ पूर्व में तीन दर्जन से अधिक आपराधिक मामले दर्ज बताए जा रहे हैं।

जिला पुलिस अधीक्षक पी.डी. नित्या ने बताया कि पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार अवैध हथियार तस्करों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भोपालसिंह लखावत के निर्देशन तथा डीएसटी प्रभारी श्रवणकुमार भंवरिया के नेतृत्व में टीम को प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे।

पुलिस को सूचना मिली थी कि हिस्ट्रीशीटर गिरधरसिंह उर्फ गिद्धिया गांव रावनियाना में नंगी तलवार लहराकर ग्रामीणों को धमका रहा है। सूचना के आधार पर डीएसटी और बोरूंदा थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से आरोपी के घर की घेराबंदी कर दबिश दी।

पुलिस टीम जब मौके पर पहुंची तो आरोपी अपने घर में चारपाई पर बैठा मिला और उसके पास नंगी तलवार रखी हुई थी। पुलिस को देखकर आरोपी ने अपने जर्मन डॉग को पुलिस टीम की ओर छोड़ दिया और खुद घर के पीछे की तरफ भागने लगा। हालांकि पुलिस टीम ने सूझबूझ और सतर्कता दिखाते हुए पहले कुत्ते को काबू किया और फिर पीछा कर आरोपी को पकड़ लिया।

तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक धारदार तलवार तथा तीन वाहन बरामद किए, जिन्हें जब्त कर लिया गया। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब अवैध हथियार की खरीद-फरोख्त और अन्य आपराधिक गतिविधियों के संबंध में गहन पूछताछ कर रही है।

कार्रवाई में डीएसटी प्रभारी श्रवणकुमार भंवरिया सहित डीएसटी और बोरूंदा थाना पुलिस की टीम की विशेष भूमिका रही। पुलिस का मानना है कि आरोपी से पूछताछ में कई अन्य मामलों का खुलासा हो सकता है।

0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response