जिला विशेष टीम की बड़ी कार्रवाई
- Posted on 26 मई 2026
- जोधपुर
- By Rajendra Harsh
- 19 Views
जोधपुर पूर्व पुलिस की जिला विशेष टीम (डीएसटी) ने लंबे समय से फरार चल रहे 007 गैंग के सरगना भोमाराम बांगड़वा को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी पर कुल 35 हजार रुपये का इनाम घोषित था और वह पिछले करीब एक साल से पुलिस की पकड़ से बाहर चल रहा था। पुलिस उपायुक्त पूर्व मनीष कुमार ने बताया कि पुलिस आयुक्त शरत कविराज के निर्देश पर शहर में इनामी, फरार, पीओ, स्थायी वारंटी और धारा 299 सीआरपीसी में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
Write a Response