धर्म , भक्ति के साथ विश्वास के विजय का प्रतीक पर्व होली - निंबाराम

जोधपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) महानगर का होली स्नेहमिलन कार्यक्रम गुरुवार शाम 5 बजे सरदारपुरा स्थित गांधी मैदान में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों एवं विभिन्न संगठनों से जुड़े कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

 

WhatsApp Image 2026-03-05 at 9.41.26 PM-vjLwDxKy5o.jpeg

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ महानगर का होली स्नेहमिलन कार्यक्रम आयोजित

जोधपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) महानगर का होली स्नेहमिलन कार्यक्रम गुरुवार शाम 5 बजे सरदारपुरा स्थित गांधी मैदान में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों एवं विभिन्न संगठनों से जुड़े कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

महानगर कार्यवाह भरत जांगिड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम में प्रांत संघचालक हरदयाल वर्मा, विभाग संघचालक जगदीश सिंह एवं महानगर संघचालक प्रकाश जीरावला मंचासीन रहे। मुख्य वक्ता के रूप में राजस्थान क्षेत्र प्रचारक निंबाराम उपस्थित थे।

कार्यक्रम का शुभारंभ केशव नगर के स्वयंसेवकों द्वारा प्रस्तुत गैर से हुआ। स्वयंसेवकों ने होलिया फाग गैर गीतों के साथ चंग की थाप पर पारंपरिक प्रस्तुति दी, जिससे पूरा वातावरण होली के रंग में रंग गया। इसके पश्चात घोष प्रमुख पुष्पेंद्र सिंह के नेतृत्व में घोष वादन किया गया। स्वयंसेवकों ने घोष ऋचाओं एवं नव रचनाओं का प्रभावी वादन प्रस्तुत कर उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया।

अपने संबोधन में क्षेत्र प्रचारक निंबाराम ने कहा कि भारत उत्सवों और पर्वों की भूमि है। यहां सनातन परंपरा में प्रत्येक माह कोई न कोई त्योहार समाज को जोड़ने का कार्य करता है, लेकिन होली का पर्व विशेष महत्व रखता है। यह केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि धर्म की स्थापना, भक्ति, शक्ति और विश्वास की विजय का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि होली हमें सिखाती है कि सच्ची भक्ति में अपार शक्ति होती है, जिससे हर सकारात्मक कार्य सफल होता है।

उन्होंने स्वयंसेवकों से आह्वान किया कि वे निस्वार्थ भाव से राष्ट्र और हिंदू समाज के प्रति आस्था एवं समर्पण रखें। जब जीवन में सनातन संस्कृति के मूल तत्व स्थापित होंगे, तब भेदभाव रहित और समरसता युक्त आदर्श समाज का निर्माण संभव होगा। नागरिक कर्तव्यों के प्रति जागरूकता ही राष्ट्र को सशक्त बनाती है।

कार्यक्रम में Akhil Bharatiya Vidyarthi Parishad, Vishva Hindu Parishad, Bajrang Dal, Rashtra Sevika Samiti, Bharatiya Janata Party, Laghu Udyog Bharati, Seva Bharati एवं Swadeshi Jagaran Manch सहित संघ से जुड़े विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

 
 
0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response