PCPNDT की जयपुर में बड़ी कार्रवाई
- Posted on 20 मार्च 2026
- सामान्य समाचार
- By Rajendra Harsh
- 334 Views
जयपुर। देशभर में नवरात्रि के अवसर पर मातृ शक्ति की पूजा अर्चना की जा रही है. वहीं, राज्य की पीसीपीएनडीटी टीम ने राजधानी जयपुर में भ्रूण लिंग परीक्षण में लिप्त बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है.
जयपुर। देशभर में नवरात्रि के अवसर पर मातृ शक्ति की पूजा अर्चना की जा रही है. वहीं, राज्य की पीसीपीएनडीटी टीम ने राजधानी जयपुर में भ्रूण लिंग परीक्षण में लिप्त बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है.
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के निदेशक डॉ. अमित यादव और अतिरिक्त मिशन निदेशक डॉ. टी शुभमंगला के निर्देशन में पीसीपीएनडीटी डिकॉय टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया है. कार्रवाई में एक अवैध पोर्टेबल सोनोग्राफी मशीन, कार जब्त करने करते हुए एक चिकित्सक सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है.
अतिरिक्त मिशन निदेशक डॉ. टी.शुभमंगला ने बताया कि सूचना मिली थी कि जयपुर व आसपास के जिलों में कुछ गिरोह पोर्टेबल सोनोग्राफी मशीन से भ्रूण लिंग परीक्षण कार्य में लिप्त हैं. सूचना की पड़ताल के बाद एडिशनल एसपी डॉ. हेमंत जाखड़ की निगरानी में सीआई सत्यपाल यादव के नेतृत्व में डिकॉय टीम गठित की गई. टीम ने एक्शन प्लान के अनुसार भ्रूण लिंग परीक्षण के लिए डॉ. शेरसिंह राजावत से संपर्क साधा.
पोर्टेबल सोनोग्राफी मशीन का उपयोगः राजावत ने गर्भवती डिकॉय महिला को केसर चौराहा, सांगानेर स्थित एक केंद्र में बुलाया. इसी केंद्र पर आरोपी डॉक्टर राजावत ने गर्भवती महिला से भ्रूण लिंग जांच के लिए 80 हजार रुपए लिए और दूसरे आरोपी जगबीर के साथ गर्भवती महिला को हेल्थ केयर सेंटर से चौरड़िया पेट्रोल पंप के पास भेजा. यहां तीसरा एवं मुख्य आरोपी हरी कुमावत मिला, जो अपनी गाड़ी में गर्भवती महिला को साथ बिठाकर मयूर रेजिडेंसी स्थित फ्लैट नंबर 16 में ले गया. गर्भवती महिला की पोर्टेबल सोनोग्राफी मशीन से सोनोग्राफी कर गर्भ में लड़की होना बताया.
एक आरोपी फरारः गर्भवती महिला ने मौका मिलते ही टीम को सूचना दी और टीम ने फ्लैट में दबिश दी. यहां गर्भवती महिला के साथ चौथी महिला आरोपी शिला देवी भी मिली. उसने पूछताछ में बताया कि आरोपी हरी कुमावत यहां महिलाओं को लाकर भ्रूण लिंग जांच करता है. ऐसे में टीम ने तीनों आरोपियों
41 वर्षीय हरी कुमावत पुत्र राकेश कुमावत निवासी कोटपूतली, 50 वर्षीय शिला देवी पत्नी राकेश जाट निवासी झुंझुनूं एवं 48 वर्षीय डॉ. शेर सिंह राजावत पुत्र मदन सिंह राजपूत निवासी बड़ागांव जिला दौसा को गिरफ्तार कर लिया. वहीं, आरोपी जगबीर फरार है, जिसकी तलाश जारी है. तीनों आरोपियों से पूछताछ में जानकारी मिली कि डॉ. शेरसिंह राजावत शातिर किस्म का अपराधी है और वह गर्भवती महिलाओं को भ्रूण लिंग जांच के लिए प्रेरित कर अवैध पोर्टेबल सोनोग्राफी मशीन से जांच करता है.
न कोर्स, न डिग्रीः पूछताछ में सामने आया कि मुख्य आरोपी हरी कुमावत केवल दसवीं पास है और वह पोर्टेबल सोनोग्राफी मशीन के जरिए हजारों रुपए लेकर भ्रूण लिंग जांच करता है. इसी तरह दूसरी महिला आरोपी भी कम पढ़ी लिखी है, लेकिन वह भी नर्सिंग कार्य से जुड़कर महिलाओं को हरी कुमावत के पास भेजती थी. इसी तरह तीसरा आरोपी भी इस कार्य में लिप्त था. वहीं डॉक्टर ने जो डिग्री टीम को दी है, उसकी भी जांच करवाई जा रही है. डॉक्टर इस गिरोह को चलाने का भी आरोपी है.
Write a Response