महंगाई, नीट पेपर लीक और अव्यवस्थाओं के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन

जोधपुर। बढ़ती महंगाई, नीट पेपर लीक प्रकरण तथा विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को सूरसागर क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन कर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। शहर जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देश तथा सूरसागर ब्लॉक कांग्रेस के मार्गदर्शन में कालीबेरी मंडल कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में कालूराम जी की बावड़ी क्षेत्र में जन-अधिकार आंदोलन के तहत पुतला दहन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस के लगातार बढ़ते दामों से आमजन का जीवन प्रभावित हो रहा है।

WhatsApp Image 2026-06-09 at 8.10.46 PM-VR4mOn7QlQ.jpeg

जोधपुर। बढ़ती महंगाई, नीट पेपर लीक प्रकरण तथा विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को सूरसागर क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन कर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। शहर जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देश तथा सूरसागर ब्लॉक कांग्रेस के मार्गदर्शन में कालीबेरी मंडल कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में कालूराम जी की बावड़ी क्षेत्र में जन-अधिकार आंदोलन के तहत पुतला दहन किया गया।

प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस के लगातार बढ़ते दामों से आमजन का जीवन प्रभावित हो रहा है। साथ ही पानी और बिजली जैसी मूलभूत सुविधाओं की अनियमित आपूर्ति के कारण लोगों को दैनिक जीवन में अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि महंगाई पर नियंत्रण पाने में सरकार पूरी तरह विफल साबित हुई है और आम आदमी के लिए परिवार का भरण-पोषण करना कठिन होता जा रहा है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने युवाओं की बेरोजगारी और नीट परीक्षा पेपर लीक मामले को भी प्रमुख मुद्दा बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि परीक्षा से जुड़े विवादों के कारण लाखों विद्यार्थियों का भविष्य प्रभावित हुआ है। कांग्रेस नेताओं ने शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने की मांग करते हुए केंद्र सरकार की नीतियों की आलोचना की।

कालीबेरी मंडल अध्यक्ष पंकज भाटी ने कहा कि पेट्रोल, डीजल और गैस की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी से हर वर्ग प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं का समाधान करने के बजाय सरकार केवल दिखावटी कार्यक्रमों पर ध्यान दे रही है।

प्रदर्शन में शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओमकार वर्मा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व राज्य मंत्री राजेंद्र सिंह सोलंकी, पूर्व महापौर कुंती देवड़ा, पूर्व विधायक मनीषा पंवार, पूर्व अध्यक्ष सलीम खान, नरेश जोशी, शहजाद अयूब खान, जगदीश सांखला, त्रिलोक मेहरा, राजेश रामदेव, अरविंद गहलोत सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए महंगाई, नीट पेपर लीक और प्रशासनिक अव्यवस्थाओं पर तत्काल प्रभावी कदम उठाने की मांग की। प्रदर्शन के अंत में पुतला दहन कर विरोध दर्ज कराया गया।

 
 
 
 
 
0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response