जोधपुर में सेवा और साहित्य का संगम

जोधपुर। श्री जागृति संस्थान की ओर से मंगलवार को डॉ. मदन सावित्री डागा साहित्य भवन में सेवा और साहित्य से जुड़े दो प्रेरणादायक कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम की शुरुआत गुरु कृपा मानसिक विमंदित गृह के लिए वस्त्र, फल एवं खाद्य सामग्री भेंट कर की गई। संस्थान के सदस्यों ने बड़ी संख्या में वस्त्र एकत्रित कर संस्थान के वाहन के माध्यम से पहुंचे प्रतिनिधियों को सौंपे।

WhatsApp Image 2026-04-29 at 2.17.14 PM-v7twUGY5Kh.jpeg

जोधपुर में सेवा और साहित्य का संगम: जागृति संस्थान ने भेंट की सामग्री, काव्य गोष्ठी में गूंजी संवेदनाएं

जोधपुर। श्री जागृति संस्थान की ओर से मंगलवार को डॉ. मदन सावित्री डागा साहित्य भवन में सेवा और साहित्य से जुड़े दो प्रेरणादायक कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम की शुरुआत गुरु कृपा मानसिक विमंदित गृह के लिए वस्त्र, फल एवं खाद्य सामग्री भेंट कर की गई। संस्थान के सदस्यों ने बड़ी संख्या में वस्त्र एकत्रित कर संस्थान के वाहन के माध्यम से पहुंचे प्रतिनिधियों को सौंपे। इस दौरान समाजसेवी चंद्रशेखर सोनी द्वारा फल भेंट किए गए, वहीं अन्य सदस्यों ने भी खाद्य सामग्री देकर सहयोग किया। इस सेवा कार्य ने सामाजिक सरोकारों के प्रति संस्थान की प्रतिबद्धता को दर्शाया।

इसके पश्चात साहित्य भवन में काव्य गोष्ठी का आयोजन हुआ, जिसमें लगभग 30 कवि-शायरों ने अपनी रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संस्थान के सचिव हर्षद सिंह भाटी, संस्थापक दिलीप कुमार पुरोहित, प्रसिद्ध गायिका यशोदा माहेश्वरी, अध्यक्ष राजेश भैरवानी, समाजसेवी चंद्रशेखर सोनी एवं राजन वैष्णव उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन राजेन्द्र खिंवसरा ने किया।

इस अवसर पर संस्थापक दिलीप कुमार पुरोहित का शॉल ओढ़ाकर, माल्यार्पण कर एवं मनी प्लांट भेंट कर सम्मान किया गया। यशोदा माहेश्वरी ने उनके नाम की भावपूर्ण व्याख्या प्रस्तुत कर सभी को प्रभावित किया, वहीं राखी पुरोहित ने गीत के माध्यम से उनका अभिनंदन किया।

काव्य गोष्ठी की शुरुआत संदीपा कोठारी की पिता पर आधारित मार्मिक कविता से हुई। हर्षद सिंह भाटी ने गर्मी और मजदूरों की पीड़ा को स्वर दिया, जबकि अशफाक अहमद फौजदार ने जीवन के विविध रंगों पर गजल प्रस्तुत की। ओमप्रकाश वर्मा ने हास्य रचनाओं से माहौल हल्का किया। इसके अलावा रामनिवास चौधरी, जेके माहेश्वरी, राजेन्द्र शाह, गोविंदराम पाटवा, अनिता जांगिड़, स्नेहलता सुथार, कमल शर्मा, मदनदान चारण, राजेश भार्गव, संदीप चौधरी, सोहन मेड़तिया और अन्य रचनाकारों ने भी समकालीन विषयों पर अपनी रचनाएं प्रस्तुत कीं।

कार्यक्रम के अंत में अध्यक्ष राजेश भैरवानी ने सभी प्रतिभागियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

 
 
 
0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response