जोधपुर। पुलिस थाना प्रतापनगर ने नकबजनी की वारदात का महज 24 घंटे में पर्दाफाश करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने इस मामले में विधि से संघर्षरत एक बालक को संरक्षण में लेकर उसके कब्जे से करीब 25 लाख रुपए मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार, 12 अप्रैल 2026 को प्रार्थी सचिन सोनी निवासी कमला नेहरू नगर प्रथम विस्तार ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। उन्होंने बताया कि दोपहर करीब 12:30 बजे वह घर से बाहर गए थे और शाम करीब 4:30 बजे लौटने पर घर का मुख्य द्वार टूटा हुआ मिला। अंदर जाकर देखा तो कमरों में सामान बिखरा पड़ा था और अज्ञात चोर चार अलमारियों के ताले तोड़कर आभूषण चोरी कर ले गया था। इस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस आयुक्त और पुलिस उपायुक्त जोधपुर पश्चिम के निर्देश पर सहायक पुलिस आयुक्त प्रतापनगर के सुपरविजन में थानाधिकारी भवानीसिंह के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और एमओबी टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए गए। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई।
जांच के दौरान मिले सुरागों के आधार पर पुलिस ने संदिग्ध की तलाश शुरू की और जल्द ही विधि से संघर्षरत एक बालक को संरक्षण में लिया। पूछताछ में बालक ने वारदात करना स्वीकार किया, जिसके बाद उसके कब्जे से चोरी किए गए सोने और चांदी के आभूषण बरामद कर लिए गए।
पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर लोगों में विश्वास बढ़ा है। फिलहाल पुलिस बालक से पूछताछ कर अन्य वारदातों में उसकी संलिप्तता के बारे में जानकारी जुटा रही है।
Write a Response