राजस्थान में भीषण गर्मी का कहर जारी
- Posted on 27 मई 2026
- जोधपुर
- By Rajendra Harsh
- 19 Views
जयपुर। राजस्थान में भीषण गर्मी और हीटवेव का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। मौसम विभाग ने 27 और 28 मई के लिए राज्य के कई हिस्सों में तीव्र हीटवेव और ऊष्णरात्रि को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार आगामी दो से तीन दिनों तक प्रदेश के अधिकांश भागों में अधिकतम तापमान 44 से 46 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज होने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार बीकानेर, कोटा संभाग और शेखावाटी क्षेत्र में कहीं-कहीं तापमान 46 से 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। वहीं पश्चिमी राजस्थान के सीमावर्ती इलाकों में 27 और 28 मई को तापमान 48 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज होने की आशंका जताई गई है। लगातार बढ़ती गर्मी के चलते आमजन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दिन के साथ-साथ रात में भी गर्म हवाओं के कारण लोगों को राहत नहीं मिल रही है।
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से 28 मई से प्रदेश के कुछ हिस्सों में मौसम बदलने की संभावना है। इसके प्रभाव से तेज अंधड़, धूलभरी हवाएं और बारिश की गतिविधियां शुरू हो सकती हैं। मौसम विभाग ने बताया कि 29 से 31 मई के दौरान इस सिस्टम का सबसे अधिक असर देखने को मिलेगा।
इस दौरान जयपुर, भरतपुर, कोटा, अजमेर, उदयपुर, जोधपुर और बीकानेर संभाग के कई क्षेत्रों में 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने, धूलभरी आंधी आने और कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना है। विभाग का कहना है कि आंधी और बारिश के असर से 29 मई से तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट दर्ज हो सकती है तथा लोगों को हीटवेव से राहत मिलने की उम्मीद है।
मौसम विभाग ने लोगों को दोपहर के समय अनावश्यक बाहर निकलने से बचने, पर्याप्त पानी पीने
Write a Response