बासनी थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Jodhpur Police के बासनी थाना पुलिस ने आर्म्स एक्ट के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए दो वर्षों से फरार चल रहे वांछित आरोपी महेंद्र देवासी को गिरफ्तार किया है। आरोपी थाना बासनी के टॉप-10 वांछित अपराधियों में शामिल था और लंबे समय से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था। पुलिस अब उससे अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त के संबंध में गहन पूछताछ कर रही है।

WhatsApp Image 2026-05-13 at 4.27.28 PM-JsxPF3aYsW.jpeg

बासनी थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो साल से फरार आर्म्स एक्ट का आरोपी गिरफ्तार

Jodhpur Police के बासनी थाना पुलिस ने आर्म्स एक्ट के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए दो वर्षों से फरार चल रहे वांछित आरोपी महेंद्र देवासी को गिरफ्तार किया है। आरोपी थाना बासनी के टॉप-10 वांछित अपराधियों में शामिल था और लंबे समय से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था। पुलिस अब उससे अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त के संबंध में गहन पूछताछ कर रही है।

पुलिस आयुक्त Sharat Kaviraj एवं पुलिस उपायुक्त पश्चिम कमल शेखावत के निर्देशानुसार आर्म्स एक्ट के पुराने मामलों में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए राज्य स्तरीय विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जयदेव सिहाग एवं सहायक पुलिस आयुक्त छवि शर्मा के सुपरविजन में थाना बासनी प्रभारी नितिन दवे के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।

पुलिस के अनुसार 7 फरवरी 2025 को उपनिरीक्षक सुरेश कुमार ने मुखबिर की सूचना पर श्रमिक कॉलोनी रोड बासनी क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए सोहन देवासी नामक युवक को गिरफ्तार किया था। आरोपी के कब्जे से एक अवैध देशी पिस्टल और मैगजीन बरामद की गई थी। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने यह हथियार महेंद्र देवासी से खरीदा था।

इसके बाद पुलिस ने महेंद्र देवासी की तलाश शुरू की, लेकिन आरोपी लगातार अपने ठिकाने बदलकर फरार हो रहा था। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार महेंद्र देवासी पूर्व में भी विभिन्न आपराधिक मामलों में चालानशुदा रह चुका है और शातिर प्रवृत्ति का अपराधी माना जाता है। पुलिस ने उसे थाना बासनी के टॉप-10 वांछित अपराधियों की सूची में शामिल कर लगातार निगरानी रखी हुई थी।

विशेष अभियान के दौरान पुलिस टीम ने तकनीकी सहायता और मुखबिर तंत्र की मदद से आखिरकार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी अवैध हथियारों की सप्लाई किन-किन क्षेत्रों में करता था और उसके नेटवर्क में कौन-कौन लोग शामिल हैं।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अवैध हथियारों और अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

 
 
 
 
 
 
0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response