भाजपा देहात दक्षिण जोधपुर की सोशल मीडिया जिला कार्यशाला आयोजित

जोधपुर। भारतीय जनता पार्टी देहात दक्षिण जोधपुर जिले की सोशल मीडिया जिला कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें संगठन से जुड़े पदाधिकारियों और सोशल मीडिया से जुड़े कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यशाला में मुख्य वक्ता के रूप में जिलाध्यक्ष त्रिभुवन सिंह भाटी मौजूद रहे।

 

WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.54.56 PM-7n8nfQOgCI.jpeg

भाजपा देहात दक्षिण जोधपुर की सोशल मीडिया जिला कार्यशाला आयोजित

जोधपुर। भारतीय जनता पार्टी देहात दक्षिण जोधपुर जिले की सोशल मीडिया जिला कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें संगठन से जुड़े पदाधिकारियों और सोशल मीडिया से जुड़े कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यशाला में मुख्य वक्ता के रूप में जिलाध्यक्ष त्रिभुवन सिंह भाटी मौजूद रहे।

जिला मीडिया प्रभारी मानाराम गर्ग ने बताया कि भाजपा राजस्थान के प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार यह जिला कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य संगठन की गतिविधियों को सोशल मीडिया के माध्यम से अधिक प्रभावी तरीके से आमजन तक पहुंचाना और कार्यकर्ताओं को डिजिटल प्लेटफॉर्म के बेहतर उपयोग के लिए प्रेरित करना था।

कार्यशाला को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष त्रिभुवन सिंह भाटी ने कहा कि वर्तमान समय में सोशल मीडिया की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण हो गई है। संगठन और सरकार की योजनाओं तथा उपलब्धियों को आम जनता तक पहुंचाने में सोशल मीडिया कार्यकर्ताओं की अहम जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि सभी सोशल मीडिया संयोजक और सहसंयोजक केंद्र सरकार और राजस्थान सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करें, ताकि आमजन को इन योजनाओं की सही जानकारी मिल सके।

उन्होंने यह भी कहा कि विपक्ष द्वारा फैलाए जा रहे झूठ और दुष्प्रचार का सोशल मीडिया के माध्यम से तथ्यात्मक और प्रभावी तरीके से जवाब दिया जाना चाहिए। इसके लिए कार्यकर्ताओं को सक्रिय और सतर्क रहकर संगठन के पक्ष को मजबूती से प्रस्तुत करना होगा।

जिला महामंत्री डॉ. यशपाल गोदा ने आगामी कार्यक्रमों और संगठन की कार्ययोजनाओं की जानकारी देते हुए सोशल मीडिया वॉलंटियर्स की भूमिका पर प्रकाश डाला। वहीं सोशल मीडिया जिला संयोजक डॉ. रमेश राठौड़ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर किए जाने वाले महत्वपूर्ण कार्यों और रणनीति के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

कार्यशाला को जिला महामंत्री शिवराम ग्वाला, जिला मंत्री विरेंद्र गोदारा, जिला आईटी सेल संयोजक प्रवीण कुमार सोनी, सोशल मीडिया जिला संयोजक गिरिराज सिंह और सुरेंद्र भाटी ने भी संबोधित किया।

कार्यक्रम में सोशल मीडिया और आईटी सेल के जिला पदाधिकारी, विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के संयोजक एवं सहसंयोजक तथा मंडल स्तर के पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यशाला में संगठन को डिजिटल माध्यमों के जरिए और अधिक मजबूत बनाने पर जोर दिया गया।

 
 
0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response