जालोरी गेट चौराहा पर भाजपा का विजय उत्सव

जोधपुर, 04 मई। देश के विभिन्न राज्यों में सम्पन्न हुए विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत के उपलक्ष्य में जोधपुर शहर के जालोरी गेट चौराहा पर भव्य विजय उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पालीवाल ने किया, जिसमें बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि शामिल हुए।

 

WhatsApp Image 2026-05-04 at 8.24.18 PM (1)-fiirVQhtxK.jpg

जालोरी गेट चौराहा पर भाजपा का विजय उत्सव, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

जोधपुर, 04 मई। देश के विभिन्न राज्यों में सम्पन्न हुए विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत के उपलक्ष्य में जोधपुर शहर के जालोरी गेट चौराहा पर भव्य विजय उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पालीवाल ने किया, जिसमें बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि शामिल हुए।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पालीवाल ने कहा कि यह जीत देश की जनता द्वारा विकास, सुशासन और जनकल्याणकारी नीतियों पर जताए गए विश्वास का परिणाम है। उन्होंने कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री के नेतृत्व में चल रही सरकार ने “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” के मंत्र के साथ देश को नई दिशा दी है, जिसका प्रभाव चुनाव परिणामों में स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। पालीवाल ने कार्यकर्ताओं की मेहनत और संगठन की एकजुटता को इस जीत का आधार बताया।

सूरसागर विधायक देवेन्द्र जोशी ने भी इस अवसर पर कहा कि यह विजय आमजन की आकांक्षाओं और भाजपा की जनहितकारी नीतियों की जीत है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा गरीब, किसान, युवा और महिलाओं के लिए किए गए कार्यों ने जनता का विश्वास मजबूत किया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं के उत्साह की सराहना करते हुए भविष्य में भी इसी ऊर्जा के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

भाजपा संभाग मीडिया प्रभारी जगदीश धाणदिया ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने बंगाल की प्रसिद्ध मिठाई रसगुल्ला और झालमुड़ी वितरित कर जीत का जश्न मनाया। साथ ही भव्य आतिशबाजी कर पूरे क्षेत्र को उत्सवमय बना दिया गया। हल्की बारिश के बावजूद कार्यकर्ताओं का जोश कम नहीं हुआ और “भारत माता की जय” तथा “भाजपा जिंदाबाद” के नारों से वातावरण गूंज उठा।

जिला मीडिया प्रभारी अजय त्रिवेदी ने बताया कि कार्यक्रम में पूर्व महापौर घनश्याम ओझा सहित कई जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी और पार्टी की आगामी रणनीतियों को लेकर उत्साह व्यक्त किया।

यह विजय उत्सव पूरे शहर में चर्चा का विषय बना रहा और कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

 
 
 
 
 
0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response