भैरोंसिंह शेखावत की प्रतिमा नई पीढ़ी को देगी जनसेवा की प्रेरणा

जोधपुर में 14 मई को रातानाडा सर्किल पर स्थापित की जा रही भैरोंसिंह शेखावत की आदमकद प्रतिमा के अनावरण समारोह की तैयारियों की समीक्षा के बाद केंद्रीय मंत्री ने मीडिया से बातचीत में यह बात कही। उन्होंने कहा कि राजस्थान की जनता के मन में भैरोंसिंह शेखावत के प्रति गहरा सम्मान और आत्मीयता रही है। जोधपुर में स्थापित होने वाली उनकी प्रतिमा आने वाली पीढ़ियों को जनसेवा, सादगी और लोकतांत्रिक मूल्यों की प्रेरणा देगी।

WhatsApp Image 2026-05-09 at 6.04.49 PM-jNLRyCmMhL.jpeg

भैरोंसिंह शेखावत की प्रतिमा नई पीढ़ी को देगी जनसेवा की प्रेरणा : गजेन्द्र सिंह शेखावत

14 मई को होगा प्रतिमा अनावरण, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा रहेंगे मौजूद

जोधपुर। केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री Gajendra Singh Shekhawat ने कहा कि पूर्व उपराष्ट्रपति और राजस्थान के तीन बार मुख्यमंत्री रहे Bhairon Singh Shekhawat भारतीय लोकतंत्र के चलते-फिरते विश्वविद्यालय थे। उन्होंने अपने लंबे सार्वजनिक जीवन में हजारों कार्यकर्ताओं को तैयार किया और जनसेवा, सुशासन तथा लोकतांत्रिक मूल्यों की नई मिसाल स्थापित की।

जोधपुर में 14 मई को रातानाडा सर्किल पर स्थापित की जा रही भैरोंसिंह शेखावत की आदमकद प्रतिमा के अनावरण समारोह की तैयारियों की समीक्षा के बाद केंद्रीय मंत्री ने मीडिया से बातचीत में यह बात कही। उन्होंने कहा कि राजस्थान की जनता के मन में भैरोंसिंह शेखावत के प्रति गहरा सम्मान और आत्मीयता रही है। जोधपुर में स्थापित होने वाली उनकी प्रतिमा आने वाली पीढ़ियों को जनसेवा, सादगी और लोकतांत्रिक मूल्यों की प्रेरणा देगी।

शेखावत ने कहा कि भैरोंसिंह शेखावत केवल भाजपा के नेता नहीं थे, बल्कि ऐसे जननायक थे जिनसे राजनीतिक विचारधारा से ऊपर उठकर सभी दलों के नेताओं ने सीख ली। विपक्ष के कई नेताओं ने भी उनके अनुभवों और मार्गदर्शन का लाभ उठाया। उन्होंने कहा कि राजनीति केवल सत्ता प्राप्ति का माध्यम नहीं, बल्कि समाज सेवा का सर्वोत्तम साधन है।

उन्होंने बताया कि 14 मई को आयोजित प्रतिमा अनावरण समारोह में रक्षा मंत्री Rajnath Singh, राजस्थान के मुख्यमंत्री Bhajan Lal Sharma, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष Madan Rathore सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर सर्किट हाउस में अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जनप्रतिनिधियों का दायित्व केवल नीतियां बनाना नहीं, बल्कि जनता के बीच जाकर उनकी समस्याएं सुनना और समाधान सुनिश्चित करना भी है। इसी क्रम में वे फलसूण्ड ग्राम पंचायत में जनसुनवाई करेंगे तथा ग्रामीणों के साथ रात्रि चौपाल में संवाद भी करेंगे।

अपने जोधपुर प्रवास के दौरान गजेन्द्र सिंह शेखावत ने विभिन्न धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रमों में भी भाग लिया। उन्होंने महामंदिर स्थित रामद्वारा पहुंचकर संतों का आशीर्वाद लिया तथा भजन संध्या और धार्मिक आयोजनों में शामिल होकर सनातन संस्कृति और सामाजिक समरसता का संदेश दिया।

0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response