One Sim One Crime Policy के तहत कार्रवाई

जोधपुर पुलिस आयुक्तालय के साइबर प्रकोष्ठ ने “One Sim One Crime Policy” के तहत कार्रवाई करते हुए साइबर अपराध में प्रयुक्त सिम कार्ड के मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त शरत कविराज के निर्देशन में की गई। पुलिस के अनुसार अभय कमाण्ड एवं कंट्रोल सेंटर में गठित साइबर प्रकोष्ठ को साइबर पोर्टल से एक संदिग्ध सिम कार्ड के संबंध में सूचना प्राप्त हुई थी।

WhatsApp Image 2026-05-09 at 8.16.21 PM (2)-NwqFYgjG21.jpeg

जोधपुर पुलिस आयुक्तालय के साइबर प्रकोष्ठ ने “One Sim One Crime Policy” के तहत कार्रवाई करते हुए साइबर अपराध में प्रयुक्त सिम कार्ड के मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त शरत कविराज के निर्देशन में की गई।

पुलिस के अनुसार अभय कमाण्ड एवं कंट्रोल सेंटर में गठित साइबर प्रकोष्ठ को साइबर पोर्टल से एक संदिग्ध सिम कार्ड के संबंध में सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना का तकनीकी विश्लेषण करने पर सिम कार्ड की लोकेशन थाना प्रतापनगर क्षेत्र में पाई गई। इसके बाद संबंधित सूचना प्रतापनगर थाना पुलिस को भेजी गई।

थाना प्रतापनगर की टीम ने लोकेशन के आधार पर सिम उपयोगकर्ता को दस्तयाब किया। जांच के दौरान सामने आया कि उक्त सिम से जुड़ी साइबर शिकायत थाना एयरपोर्ट में दर्ज है। इसके बाद युवक को एयरपोर्ट थाना पुलिस के सुपुर्द किया गया, जहां विधिक कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान भूपेन्द्र पुत्र छतरसिंह राजपूत (19) निवासी इन्द्रा कॉलोनी, थाना एयरपोर्ट, जोधपुर के रूप में हुई है।

यह कार्रवाई पुलिस उपायुक्त मुख्यालय एवं यातायात शाहीन के निर्देशन तथा एडीसीपी त्वरित अनुसंधान सेल धन्नाराम के सुपरविजन में की गई। टीम का नेतृत्व पुलिस निरीक्षक सुरेश सारण ने किया

कार्रवाई में साइबर प्रकोष्ठ के शम्भूदान, हनुमान राम तथा प्रतापनगर थाने के हेड कांस्टेबल विश्वप्रताप सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

पुलिस ने बताया कि अभय कमाण्ड एवं कंट्रोल सेंटर स्थित साइबर प्रकोष्ठ 24×7 कार्यरत है। किसी भी प्रकार की साइबर शिकायत या सहायता के लिए नागरिक 0291-2795839 पर संपर्क कर सकते हैं।

 
 
 
0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response