जोधपुर, 25 अप्रैल।
पुलिस थाना लूणी द्वारा अवैध बजरी खनन और परिवहन के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए कुल चार डम्पर जब्त किए गए हैं। इस दौरान दो प्रकरण दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, वहीं दो अन्य डम्परों को मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 207 के तहत सीज किया गया है।
यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त शरत कविराज और पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) कमल शेखावत के निर्देशन में सहायक पुलिस आयुक्त आनंदसिंह राजपुरोहित के मार्गदर्शन में थाना लूणी के थानाधिकारी सुरेश चौधरी एवं उनकी टीम द्वारा की गई।
पुलिस के अनुसार लूणी नदी क्षेत्र में अवैध खनन और परिवहन की रोकथाम के लिए गोपनीय सूचना के आधार पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 23 अप्रैल 2026 को करनायली क्षेत्र में दो डम्पर (RJ18GB3662 और RJ19GH9610) को ओवरलोड अवैध बजरी के साथ पकड़ा गया। इस मामले में प्रकरण दर्ज कर दोनों वाहनों के चालकों मुकेश विश्नोई (निवासी ढढु, फलोदी) और मगनाराम (निवासी चिराई, ओसिया) को गिरफ्तार किया गया।
इसके अलावा 22 अप्रैल को पुलिस टीम ने दो अन्य डम्पर (RJ19GH1952 और RJ19GH1577) को अवैध बजरी से भरा हुआ पाए जाने पर धारा 207 एमवी एक्ट के तहत जब्त किया। खनन विभाग को सूचना देकर इस संबंध में मामला दर्ज करवाया गया है, जिसमें आगे की जांच जारी है।
वहीं 23 और 24 अप्रैल को पुलिस ने दो और डम्पर (RJ47GA8230 और RJ04GB8220) को जब्त कर खनन विभाग को कार्रवाई के लिए रिपोर्ट भेजी है। इन मामलों में भी प्रकरण दर्ज किए जा रहे हैं।
पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अवैध बजरी खनन के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
इस कार्रवाई में थानाधिकारी सुरेश चौधरी के नेतृत्व में ओमसिंह, उमेशचंद्र, तेजाराम, इमरान, नंदकिशोर और हजारीलाल सहित पुलिस टीम के अन्य सदस्य शामिल रहे।
Write a Response