हुक्का बार पर कार्रवाई

जोधपुर। शहर में अवैध हुक्का बारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रतापनगर सदर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कैफे में संचालित अवैध हुक्का बार का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से हुक्का व धूम्रपान सामग्री जब्त कर कैफे मैनेजर के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

 


जोधपुर: प्रतापनगर सदर थाना पुलिस की हुक्का बार पर कार्रवाई, अवैध सामग्री जब्त

जोधपुर। शहर में अवैध हुक्का बारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रतापनगर सदर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कैफे में संचालित अवैध हुक्का बार का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से हुक्का व धूम्रपान सामग्री जब्त कर कैफे मैनेजर के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

पुलिस आयुक्त शरद कविराज एवं पुलिस उपायुक्त पश्चिम कमल शेखावत के निर्देशानुसार तथा सहायक पुलिस आयुक्त प्रतापनगर रविन्द्र बोथरा के सुपरविजन में यह कार्रवाई की गई। थानाधिकारी गोविन्द व्यास के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 10 अप्रैल 2026 को नौवीं चौपासनी रोड स्थित CO3 कैफे पर छापा मारा।

कार्रवाई के दौरान पुलिस को सूचना मिली थी कि कैफे में युवक-युवतियों को अवैध रूप से हुक्का पिलाया जा रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने पाया कि कैफे में टेबल पर हुक्का/चिलम लगाकर धूम्रपान किया जा रहा था। तलाशी लेने पर कैफे से 2 बड़े हुक्के, 4 छोटे हुक्के, चिलम, 7 पाइप तथा तंबाकू युक्त 4 फ्लेवर पैकेट बरामद किए गए।

पुलिस ने कैफे मैनेजर सरताज खान (29), निवासी सिवांची गेट, भाटी भवन, से धूम्रपान सामग्री के भंडारण व उपयोग के लिए लाइसेंस के बारे में पूछताछ की, लेकिन वह कोई वैध अनुमति प्रस्तुत नहीं कर सका। जांच में सामने आया कि कैफे शैक्षणिक संस्थानों के 100 मीटर दायरे के भीतर संचालित हो रहा था, जहां इस प्रकार की गतिविधियां प्रतिबंधित हैं।

इस पर पुलिस ने अवैध हुक्का व अन्य धूम्रपान सामग्री जब्त कर मैनेजर के खिलाफ धारा 9/11 धूम्रपान निषेध अधिनियम (COTPA) के तहत प्रकरण दर्ज किया। साथ ही कैफे में धूम्रपान करते पाए गए चार व्यक्तियों के विरुद्ध भी कार्रवाई की गई।

इस कार्रवाई में बाबूराम (सहायक उप निरीक्षक), मेघराज, दिनेश, गणपत राम एवं गणेशराम सहित पुलिस टीम के अन्य सदस्य शामिल रहे। पुलिस ने शहर में ऐसे अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान जारी रखने की बात कही है।

 
 
 
 
0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response