झुंझुनू में एसीबी की ट्रेप कार्यवाही

जयपुर/झुंझुनू। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की ट्रैप कार्रवाई के दौरान झुंझुनू जिले में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई, जिसमें रिश्वत लेने के आरोप में फंसा कांस्टेबल मौके से फरार हो गया, जबकि एक एसीबी कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया। यह पूरी कार्रवाई एसीबी जयपुर की एसआईडब्ल्यू इकाई द्वारा की गई।

 


झुंझुनू में एसीबी ट्रैप के दौरान आरोपी कांस्टेबल फरार, एसीबी कर्मी घायल

जयपुर/झुंझुनू। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की ट्रैप कार्रवाई के दौरान झुंझुनू जिले में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई, जिसमें रिश्वत लेने के आरोप में फंसा कांस्टेबल मौके से फरार हो गया, जबकि एक एसीबी कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया। यह पूरी कार्रवाई एसीबी जयपुर की एसआईडब्ल्यू इकाई द्वारा की गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, परिवादी ने लिखित शिकायत देकर आरोप लगाया था कि पुलिस थाना चिड़ावा में तैनात कांस्टेबल चालक अनिल कुमार (नं. 1580) उसकी सूखी लकड़ी से भरी पिकअप को छोड़ने के बदले ₹10,000 रिश्वत ले चुका है और अतिरिक्त ₹6,000 की मांग कर रहा है। शिकायत के सत्यापन के दौरान आरोपी द्वारा ₹3,000 की रिश्वत लेना प्रमाणित भी हुआ।

इसके बाद 10 अप्रैल 2026 को एसीबी टीम ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप कार्रवाई की। इस दौरान आरोपी ने परिवादी से शेष ₹3,000 की रिश्वत भी प्राप्त कर ली। जैसे ही एसीबी टीम ने उसे रंगे हाथों पकड़ने का प्रयास किया, आरोपी ने सरकारी वाहन को तेज गति से भगाते हुए टीम पर चढ़ाने की कोशिश की।

इस खतरनाक घटनाक्रम में बचाव करते समय एसीबी के कांस्टेबल लक्ष्मी नारायण (नं. 258) गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत जिला अस्पताल झुंझुनू में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

घटना के बाद आरोपी कांस्टेबल अनिल कुमार रिश्वत की राशि लेकर फरार हो गया। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा व्यापक स्तर पर तलाश अभियान चलाया जा रहा है। आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना चिड़ावा में राजकार्य में बाधा डालने, लापरवाही से वाहन चलाकर गंभीर चोट पहुंचाने और जान को खतरे में डालने जैसे गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

यह पूरी कार्रवाई एसीबी के उपमहानिरीक्षक अनिल कुमार कयाल के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप सारस्वत और उप अधीक्षक सुरेंद्र पंचोली की टीम द्वारा अंजाम दी गई।

 
 
0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response