दौसा में एसीबी की कार्रवाई
- Posted on 20 अप्रैल 2026
- भ्रष्टाचार
- By Rajendra Harsh
- 84 Views
जयपुर, 20 अप्रैल 2026। राजस्थान भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने दौसा जिले में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक प्रयोगशाला सहायक को 15 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर एसीबी चौकी अलवर प्रथम की टीम द्वारा की गई।
दौसा में एसीबी की कार्रवाई: 15 हजार रुपये रिश्वत लेते लैब सहायक रंगे हाथों गिरफ्तार
जयपुर, 20 अप्रैल 2026। राजस्थान भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने दौसा जिले में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक प्रयोगशाला सहायक को 15 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर एसीबी चौकी अलवर प्रथम की टीम द्वारा की गई।
गिरफ्तार आरोपी आदित्य शर्मा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बसवा में प्रयोगशाला सहायक के पद पर कार्यरत है और वर्तमान में एसडीएम कार्यालय बांदीकुई में प्रतिनियुक्ति पर तैनात था। आरोपी ने उपखंड अधिकारी रामसिंह राजावत के नाम पर रिश्वत की मांग की थी।
एसीबी के महानिदेशक पुलिस गोविंद गुप्ता ने बताया कि एसीबी हेल्पलाइन नंबर 1064 पर एक परिवादी ने शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि परिवादी ने 15 अप्रैल 2026 को एसडीएम कोर्ट बांदीकुई में “मानसी बनाम शिवलखन व अन्य” नाम से एक मामला दायर किया था। इसके बाद एसडीएम द्वारा उक्त मामले में स्टे आदेश देने के बदले 30 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की गई, जो आदित्य शर्मा के माध्यम से मांगी जा रही थी।
शिकायत के सत्यापन के दौरान 17 अप्रैल को 15 हजार रुपये की रिश्वत मांग की पुष्टि हुई। इसके बाद एसीबी ने योजना बनाकर ट्रैप कार्रवाई की। उप महानिरीक्षक भूवन भूषण के निर्देशन और उप अधीक्षक शब्बीर खान के नेतृत्व में टीम ने आरोपी को रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया।
इस कार्रवाई की निगरानी अतिरिक्त महानिदेशक स्मिता श्रीवास्तव और महानिरीक्षक एस. परिमला द्वारा की जा रही है। आरोपी से पूछताछ जारी है और मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।
एसीबी ने स्पष्ट किया है कि भ्रष्टाचार के मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
Write a Response