5,000/- रूपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्‌तार

जयपुर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने नगर निगम जयपुर में रिश्वतखोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए वार्ड नंबर 99 के स्वास्थ्य निरीक्षक और एक निजी व्यक्ति को 5 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। कार्रवाई एसीबी जयपुर नगर-द्वितीय इकाई द्वारा की गई।

 

WhatsApp Image 2026-05-15 at 5.29.46 PM-3jCU9ROkgG.jpeg
 

जयपुर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने नगर निगम जयपुर में रिश्वतखोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए वार्ड नंबर 99 के स्वास्थ्य निरीक्षक और एक निजी व्यक्ति को 5 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। कार्रवाई एसीबी जयपुर नगर-द्वितीय इकाई द्वारा की गई।

एसीबी अधिकारियों के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में नगर निगम जयपुर वार्ड नंबर 99 में कार्यरत स्वास्थ्य निरीक्षक दिनेश कुमार तथा निजी व्यक्ति प्रकाश चंद शामिल हैं। दोनों पर आरोप है कि उन्होंने परिवादी की मार्च 2026 की वेतन फाइल तैयार करने और सैलरी जारी करवाने की एवज में प्रतिमाह 5 हजार रुपए रिश्वत की मांग की थी। आरोपियों द्वारा रिश्वत राशि देने के लिए लगातार दबाव बनाया जा रहा था।

मामले की शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने पूरे प्रकरण का सत्यापन कराया। जांच के दौरान यह पुष्टि हुई कि आरोपी परिवादी से हर माह 5 हजार रुपए लेने पर सहमत थे। इसके बाद एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर ट्रैप कार्रवाई की योजना बनाई गई।

यह कार्रवाई उप महानिरीक्षक पुलिस-द्वितीय ओमप्रकाश मीणा के सुपरविजन में की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भूपेन्द्र के नेतृत्व में पुलिस उप अधीक्षक अभिषेक पारीक एवं उनकी टीम ने जाल बिछाकर कार्रवाई को अंजाम दिया। एसीबी टीम ने रेलवे स्टेशन के पास स्थित वार्ड नंबर 99 कार्यालय क्षेत्र में आरोपियों को परिवादी से 5 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया।

कार्रवाई के दौरान एसीबी टीम ने रिश्वत की राशि भी बरामद कर ली। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है। एसीबी अधिकारियों का कहना है कि मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की जांच की जाएगी।

एसीबी की इस कार्रवाई के बाद नगर निगम में हड़कंप मच गया। अधिकारियों का कहना है कि सरकारी विभागों में रिश्वतखोरी और भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं आमजन से भी अपील की गई है कि यदि कोई सरकारी कर्मचारी रिश्वत मांगता है तो उसकी शिकायत तुरंत भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो को दें, ताकि समय पर कार्रवाई की जा सके।

 
 
 
 
0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response