गुरूवार, 29 अक्टूबर 2026 05:42 AM

राजमार्ग संख्या 11 पर एक भीषण सड़क हादसा

  • Posted on 10 जनवरी 2026
  • By Rajendra Harsh
  • 181 Views

घने कोहरे के चलते शुक्रवार सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 11 पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सामने से आ रही एक बस ने पुलिस की गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे में मोहनगढ़ थानाधिकारी बाबूराम सहित तीन कांस्टेबल गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में जोधपुर रेफर किया गया है।

पोकरण।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मोहनगढ़ थाना क्षेत्र से पुलिसकर्मी पोकरण में आयोजित होने वाले हिंदू सम्मेलन की ड्यूटी में जा रहे थे। सुबह के समय क्षेत्र में घना कोहरा छाया हुआ था, जिससे दृश्यता बेहद कम हो गई थी। इसी दौरान पोकरण के चाचा गांव के पास सामने से आ रही बस से पुलिस की गाड़ी की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि पुलिस की गाड़ी सड़क पर पलट गई और उसमें सवार सभी पुलिसकर्मी घायल हो गए।

हादसे के तुरंत बाद आसपास के ग्रामीण और राहगीर मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। घायलों को तत्काल पोकरण अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया। घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें जोधपुर के उच्च चिकित्सा संस्थान में रेफर किया गया। घायलों में मोहनगढ़ थानाधिकारी बाबूराम के अलावा तीन कांस्टेबल शामिल हैं।

घटना की सूचना मिलते ही पोकरण पुलिस वृताधिकारी भवानीसिंह राठौड़ सहित अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी अस्पताल पहुंचे और घायलों की स्थिति की जानकारी ली। पुलिस अधिकारियों ने चिकित्सकों से बेहतर इलाज के निर्देश दिए और हादसे के संबंध में विस्तृत जानकारी जुटाई। बस चालक से भी पूछताछ की जा रही है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

बताया जा रहा है कि घना कोहरा और कम दृश्यता इस हादसे का प्रमुख कारण रही। पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि कोहरे के मौसम में विशेष सतर्कता बरतें, धीमी गति से वाहन चलाएं और ट्रैफिक नियमों का पालन करें। इस दुर्घटना ने एक बार फिर कोहरे के दौरान सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता खड़ी कर दी है।

0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response