बुधवार, 28 अक्टूबर 2026 11:55 AM

बालेश्वर महादेव मंदिर और दक्षिणमुखी बालाजी में धूमधाम से मनाया गया अन्नकूट पर्व

  • Posted on 5 नवम्बर 2025
  • By Rajendra Harsh
  • 139 Views

जोधपुर.डोड़ीदारों का मौहल्ला विकास समिति, सिटी पुलिस के पास, जोधपुर में 250 वर्ष पुराने बालेश्वर महादेव मंदिर और दक्षिणमुखी बालाजी में 5 नवंबर 2025 को अन्नकूट पर्व की धूम देखने को मिली। इस अवसर पर पूरे मौहल्ले वासियों ने मिलकर अन्नकूट और दीपोत्सव की तैयारी की, जिसे एक आध्यात्मिक उत्सव के रूप में मनाया गया।

WhatsApp Image 2025-11-05 at 10.13.50 PM-ERJFlLjQ3S.jpg

जोधपुर.डोड़ीदारों का मौहल्ला विकास समिति, सिटी पुलिस के पास, जोधपुर में 250 वर्ष पुराने बालेश्वर महादेव मंदिर और दक्षिणमुखी बालाजी में 5 नवंबर 2025 को अन्नकूट पर्व की धूम देखने को मिली। इस अवसर पर पूरे मौहल्ले वासियों ने मिलकर अन्नकूट और दीपोत्सव की तैयारी की, जिसे एक आध्यात्मिक उत्सव के रूप में मनाया गया।

मोहल्लेवासी और भक्त राजेश व्यास ने बताया कि अन्नकूट पर्व मौहल्ले की एकता और परंपरा के संकल्प का प्रतीक है। इस पर्व को कार्तिक पूर्णिमा के दिन मनाने की परंपरा वर्षों से चली आ रही है। अन्नकूट प्रसादी के दौरान सभी भक्तों को प्रसादी वितरित की गई और मंदिर को 2100 दीपों से सजाया गया, जो वातावरण को और भी भक्तिमय बना रहा था।
मौहल्ले वासियों ने इस पर्व को बहुत ही हर्षोल्लास के साथ मनाया और सभी भक्तों को प्रसादी वितरित की। इस आयोजन ने एक बार फिर साबित किया कि परंपराएं और संस्कृति ही समाज को एकजुट रखती हैं।

0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response