जीरो टॉलरेंस नीति के तहत वाहन मॉडिफिकेशन और गैरकानूनी गतिविधियों पर सख्ती
- Posted on 2 जून 2026
- जयपुर
- By Rajendra Harsh
- 65 Views
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत राज्य सरकार ने वाहनों में अवैध मॉडिफिकेशन कर गैरकानूनी गतिविधियों को अंजाम देने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्णय लिया है। परिवहन विभाग और पुलिस प्रशासन ने संयुक्त रूप से ऐसे वाहनों पर विशेष निगरानी शुरू कर दी है, जिनका उपयोग मादक पदार्थों की तस्करी, अपराध या अन्य अवैध गतिविधियों के लिए किया जा रहा है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि नियमों के विपरीत किए गए वाहन मॉडिफिकेशन को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
Write a Response