देणोक में युवा उद्यमी ने बनवाई पशु खेळी

गोवंश एदेणोक कस्बे में सामाजिक सरोकार का एक सराहनीय उदाहरण सामने आया है। कस्बे के युवा उद्यमी एवं भामाशाह मदन सिंह देणोक ने राप्रावि सिपाहियों की ढाणी स्कूल के पास पशुओं के लिए खेळी (पेयजल कुंड) का निर्माण करवाया है, जिससे क्षेत्र के वं अन्य मवेशियों को राहत मिलेगी।

 

WhatsApp Image 2026-03-19 at 4.27.43 PM-aH0iAwCYJu.jpeg

देणोक में युवा उद्यमी ने बनवाई पशु खेळी, मवेशियों को मिलेगा पेयजल

देणोक कस्बे में सामाजिक सरोकार का एक सराहनीय उदाहरण सामने आया है। कस्बे के युवा उद्यमी एवं भामाशाह मदन सिंह देणोक ने राप्रावि सिपाहियों की ढाणी स्कूल के पास पशुओं के लिए खेळी (पेयजल कुंड) का निर्माण करवाया है, जिससे क्षेत्र के गोवंश एवं अन्य मवेशियों को राहत मिलेगी।

जानकारी के अनुसार, मदन सिंह चम्पावत ने यह कार्य अपनी स्वर्गीय दादीसा चन्द्र कंवर की पुण्य स्मृति में करवाया है। उनका उद्देश्य न केवल अपने परिवार की परंपरा को आगे बढ़ाना है, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाते हुए पशुओं के लिए स्थायी जल व्यवस्था सुनिश्चित करना भी है। इस पहल की स्थानीय लोगों द्वारा काफी सराहना की जा रही है।

ग्रामीणों ने बताया कि देणोक एवं आसपास की ढाणियों में लंबे समय से पशुओं के लिए पानी की पर्याप्त व्यवस्था नहीं थी। खासकर गर्मी के मौसम में मवेशियों को पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता था। ऐसे में इस पशु खेळी के निर्माण से अब गोवंश सहित अन्य पशुओं को एक ही स्थान पर स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो सकेगा।

मदन सिंह ने बताया कि पशु-पक्षियों की सेवा करना हमारी संस्कृति का हिस्सा है और हर व्यक्ति को अपने स्तर पर इस दिशा में योगदान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी वे ऐसे सामाजिक कार्यों में आगे बढ़कर भाग लेते रहेंगे।

इस अवसर पर ग्रामीणों एवं समाज के गणमान्य लोगों ने मदन सिंह का आभार व्यक्त किया और उनके इस प्रयास को प्रेरणादायक बताया। लोगों का कहना है कि यदि समाज के सक्षम लोग इसी तरह आगे आएं तो कई समस्याओं का समाधान आसानी से किया जा सकता है।

पशु खेळी के निर्माण से न केवल पशुओं को राहत मिलेगी, बल्कि क्षेत्र में जल संरक्षण और सामाजिक सहयोग की भावना भी मजबूत होगी।

 
 
 
 
0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response