स्वयंसेवकों के अनुशासन ने जीता दिल

जोधपुर, 1 जून। लालसागर स्थित हनवंत आदर्श विद्या मंदिर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के तत्वावधान में आयोजित 15 दिवसीय प्रांतीय घोष शिक्षक प्रशिक्षण वर्ग के दौरान रविवार को निकाला गया घोष संचलन शहरवासियों के लिए आकर्षण का केंद्र बन गया। तेज आंधी, तूफान और मूसलाधार बारिश के बावजूद स्वयंसेवकों ने अनुशासन और समर्पण का परिचय देते हुए संचलन को सफलतापूर्वक पूरा किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस प्रशिक्षण वर्ग में जोधपुर प्रांत के 21 जिलों से आए 318 शिक्षार्थी भाग ले रहे हैं। प्रशिक्षण के दौरान घोष वादन, शारीरिक अभ्यास, अनुशासन तथा संगठनात्मक गतिविधियों का नियमित अभ्यास कराया जा रहा है।

WhatsApp Image 2026-06-01 at 8.50.58 PM-byJIRhvHcz.jpeg

जोधपुर, 1 जून। लालसागर स्थित हनवंत आदर्श विद्या मंदिर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के तत्वावधान में आयोजित 15 दिवसीय प्रांतीय घोष शिक्षक प्रशिक्षण वर्ग के दौरान रविवार को निकाला गया घोष संचलन शहरवासियों के लिए आकर्षण का केंद्र बन गया। तेज आंधी, तूफान और मूसलाधार बारिश के बावजूद स्वयंसेवकों ने अनुशासन और समर्पण का परिचय देते हुए संचलन को सफलतापूर्वक पूरा किया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार इस प्रशिक्षण वर्ग में जोधपुर प्रांत के 21 जिलों से आए 318 शिक्षार्थी भाग ले रहे हैं। प्रशिक्षण के दौरान घोष वादन, शारीरिक अभ्यास, अनुशासन तथा संगठनात्मक गतिविधियों का नियमित अभ्यास कराया जा रहा है। रविवार को आयोजित घोष संचलन के दौरान प्रकृति ने भी स्वयंसेवकों की परीक्षा ली। संचलन शुरू होते ही तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश शुरू हो गई, लेकिन स्वयंसेवकों का उत्साह और अनुशासन प्रभावित नहीं हुआ।

बारिश के बीच स्वयंसेवक निर्धारित पंक्तियों में कदम से कदम और ताल से ताल मिलाते हुए आगे बढ़ते रहे। पूरे मार्ग में अनुशासित ढंग से निकले संचलन ने उपस्थित लोगों का ध्यान आकर्षित किया। बारिश के बावजूद स्वयंसेवकों के चेहरे पर उत्साह और राष्ट्रभक्ति की भावना स्पष्ट दिखाई दे रही थी।

संचलन के दौरान शहर के विभिन्न क्षेत्रों में नागरिकों ने स्वयंसेवकों का स्वागत किया। अनेक स्थानों पर लोगों ने बारिश के बीच खड़े होकर स्वयंसेवकों पर पुष्पवर्षा की तथा उनके अनुशासन और समर्पण की सराहना की। स्थानीय नागरिकों ने इसे प्रेरणादायक दृश्य बताते हुए स्वयंसेवकों का उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम के दौरान वर्गाधिकारी ललित शर्मा, महानगर कार्यवाह भरत जांगिड़, महानगर प्रचारक हार्दिक, शंभू सिंह, मनोहर लाल, रामचंद्र और अनिल कुमार सहित संघ के कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। उन्होंने शिक्षार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए प्रशिक्षण वर्ग के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला।

आयोजकों के अनुसार यह प्रशिक्षण वर्ग स्वयंसेवकों में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, संगठनात्मक कौशल और राष्ट्रसेवा की भावना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। प्रतिकूल मौसम के बावजूद सफलतापूर्वक संपन्न हुआ घोष संचलन शिक्षार्थियों के आत्मविश्वास, समर्पण और संगठनात्मक अनुशासन का प्रतीक बनकर सामने आया।

 
 
 
0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response