बेवजह चेन पुलिंग करना पड़ा भारी

जोधपुर। ट्रेनों में बिना कारण चेन पुलिंग करने वाले यात्रियों के खिलाफ रेलवे ने सख्त रुख अपनाते हुए वित्तीय वर्ष 2025-26 में रेलवे सुरक्षा बल के माध्यम से व्यापक अभियान चलाते हुए 725 लोगों को गिरफ्तार कर उनसे 2.81 लाख का जुर्माना वसूला किया है। 

WhatsApp Image 2026-04-06 at 6.03.38 PM-PfFlKO5bbn.jpeg

जोधपुर। ट्रेनों में बिना कारण चेन पुलिंग करने वाले यात्रियों के खिलाफ रेलवे ने सख्त रुख अपनाते हुए वित्तीय वर्ष 2025-26 में रेलवे सुरक्षा बल के माध्यम से व्यापक अभियान चलाते हुए 725 लोगों को गिरफ्तार कर उनसे 2.81 लाख का जुर्माना वसूला किया है। 

उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि मंडल के वाणिज्य विभाग और रेलवे सुरक्षा बल के संयुक्त विशेष अभियान के तहत कुल 744 मामले दर्ज किए गए। इनमें से 709 मामलों का निपटारा किया जा चुका है,जबकि 33 मामले अभी जांचाधीन हैं और 2 मामलों में एफआर दर्ज की गई है।

उन्होंने बताया कि वाणिज्य विभाग और रेलवे सुरक्षा बल की संयुक्त टीमों द्वारा  ट्रेनों,प्रमुख स्टेशनों और संवेदनशील रेलखंडों पर विशेष निगरानी रखी गई,जिससे संदिग्ध गतिविधियों पर तुरंत कार्रवाई संभव हो सकी। कई आरोपियों को मौके पर ही पकड़ा गया जबकि कुछ को बाद में पहचान कर गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने स्पष्ट किया कि बिना वजह चेन पुलिंग करना रेलवे अधिनियम के तहत दंडनीय अपराध है। इससे न केवल ट्रेन संचालन बाधित होता है,बल्कि यात्रियों की सुरक्षा भी खतरे में पड़ती है। अचानक ट्रेन रुकने से पीछे आने वाली कई ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित होती है,जिससे हजारों यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ती है।

रेलवे ने स्पष्ट किया है कि ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति आगे भी जारी रहेगी और नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

जागरूकता पर भी जोर
अभियान के दौरान टिकट चेकिंग स्टाफ ने यात्रियों को जागरूक करने में अहम भूमिका निभाई,वहीं आरपीएफ ने गश्त और विशेष ड्राइव के जरिए सख्ती बरती। इसके साथ ही रेलवे ने घोषणाओं,पोस्टर और अन्य माध्यमों से भी यात्रियों को नियमों के प्रति सचेत किया। इसके अतिरिक्त टिकट चेकिंग स्टाफ को भी ट्रेनों में अनावश्यक चेन पुलिंग करने वाले यात्रियों पर कड़ी नजर रखने के लिए निर्देशित किया गया है।

0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response