दो दिवसीय राजस्थान पुलिस दिवस समारोह संपन्न

जोधपुर। राजस्थान पुलिस दिवस के उपलक्ष्य में 15 से 16 अप्रैल 2026 तक जोधपुर में दो दिवसीय भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुलिस विभाग द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक, औपचारिक एवं जनजागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन कर आमजन को पुलिस से जोड़ने का प्रयास किया गया।

 

WhatsApp Image 2026-04-16 at 9.57.03 PM-IwMKdEdIVs.jpeg

जोधपुर में दो दिवसीय राजस्थान पुलिस दिवस समारोह संपन्न

जोधपुर। राजस्थान पुलिस दिवस के उपलक्ष्य में 15 से 16 अप्रैल 2026 तक जोधपुर में दो दिवसीय भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुलिस विभाग द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक, औपचारिक एवं जनजागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन कर आमजन को पुलिस से जोड़ने का प्रयास किया गया।

समारोह के मुख्य अतिथि पुलिस आयुक्त आईपीएस श्री शरत कविराज रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ 15 अप्रैल, बुधवार को सायं 7 बजे रिजर्व पुलिस लाइन स्थित फैमिली पार्क में आयोजित सांस्कृतिक संध्या से हुआ। इस दौरान पुलिसकर्मियों एवं उनके परिजनों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग कार्यक्रमों ने दर्शकों का मन मोह लिया।

दूसरे दिन 16 अप्रैल, गुरुवार को प्रातः 7:30 बजे ताराचंद स्टेडियम, रिजर्व पुलिस लाइन में भव्य पुलिस परेड आयोजित की गई। परेड में पुलिस बल की अनुशासन, एकता और तत्परता का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। इसके बाद प्रातः 7:50 बजे उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पदक प्रदान कर सम्मानित किया गया।

प्रातः 8:30 बजे मंदिर परिसर में पुलिस प्रदर्शनी लगाई गई, जिसमें आधुनिक उपकरणों, हथियारों एवं पुलिस की कार्यप्रणाली की जानकारी आमजन को दी गई। इसके साथ ही प्रातः 9:00 बजे पर्यावरण संरक्षण के संदेश के तहत पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

समारोह के अंतर्गत प्रातः 9:30 बजे राजकीय चिकित्सालय, रिजर्व पुलिस लाइन में रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ, जिसमें पुलिसकर्मियों एवं आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इसके पश्चात प्रातः 10:00 बजे ‘मीट द प्रेस’ कार्यक्रम आयोजित कर मीडिया से संवाद स्थापित किया गया।

समारोह का समापन सायं 6:30 बजे जोधपुर के ऐतिहासिक घंटाघर पर पुलिस बैंड वादन के साथ हुआ, जिसने पूरे वातावरण को देशभक्ति के सुरों से गुंजायमान कर दिया। यह आयोजन पुलिस और जनता के बीच विश्वास और सहयोग को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ।

 
 
0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response