हथियार सहित दो आरोपी गिरफ्तार

फलोदी। अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस थाना मतौड़ा ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में दो हथियार व एक जिंदा कारतूस बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक कार्रवाई जिला विशेष टीम की सूचना के आधार पर की गई।

 

WhatsApp Image 2026-04-15 at 6.22.05 PM-fajOCVqv8w.jpeg

मतौड़ा थाना क्षेत्र में आर्म्स एक्ट के तहत दो कार्रवाई, हथियार सहित दो आरोपी गिरफ्तार

फलोदी। अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस थाना मतौड़ा ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में दो हथियार व एक जिंदा कारतूस बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक कार्रवाई जिला विशेष टीम की सूचना के आधार पर की गई।

जिला पुलिस अधीक्षक फलोदी सतनाम सिंह ने बताया कि पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार पूरे जिले में अवैध हथियारों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सभी थानाधिकारियों व वृताधिकारियों को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ब्रजराज सिंह और वृताधिकारी लोहावट नागेन्द्र कुमार के सुपरविजन में थानाधिकारी मतौड़ा अमानाराम के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दो अलग-अलग कार्रवाई करते हुए सफलता हासिल की। पुलिस ने एक पिस्टल और एक टोपीदार 12 बोर बंदूक के साथ एक अवैध जिंदा राउंड बरामद किया।

पहली कार्रवाई जिला विशेष टीम फलोदी के कांस्टेबल महेंद्र की सूचना पर की गई, जिसमें केरलानाडा क्षेत्र से आरोपी के कब्जे से पिस्टल व राउंड बरामद किया गया। दूसरी कार्रवाई में पुलिस ने एक अन्य आरोपी के कब्जे से 12 बोर की टोपीदार बंदूक जब्त की।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रविन्द्र पुत्र हेम्पाराम विश्नोई निवासी केरलानाडा, थाना मतौड़ा तथा रतनाराम पुत्र पुखाराम हरिजन निवासी पड़ासला, थाना मतौड़ा के रूप में हुई है। दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है और उनसे जुड़े नेटवर्क के खुलासे के प्रयास किए जा रहे हैं। साथ ही, क्षेत्र में अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

 
 
0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response