वरिष्ठ पत्रकार नारायण बारेठ व दिनेश जोशी को जोधपुर प्रेस क्लब में दी गई श्रद्धांजलि

जोधपुर, 12 मार्च। वरिष्ठ पत्रकार नारायण बारेठ और दिनेश जोशी के आकस्मिक निधन पर गुरुवार को गांधी मैदान स्थित जोधपुर प्रेस क्लब कार्यालय में शोक सभा का आयोजन किया गया। जोधपुर प्रेस क्लब की ओर से आयोजित इस शोक सभा में बड़ी संख्या में पत्रकारों और मीडिया कर्मियों ने उपस्थित होकर दिवंगत पत्रकारों को श्रद्धांजलि अर्पित की

WhatsApp Image 2026-03-12 at 4.37.06 PM-tmjRqxrKkj.jpeg

वरिष्ठ पत्रकार नारायण बारेठ व दिनेश जोशी को जोधपुर प्रेस क्लब में दी गई श्रद्धांजलि

जोधपुर, 12 मार्च। वरिष्ठ पत्रकार नारायण बारेठ और दिनेश जोशी के आकस्मिक निधन पर गुरुवार को गांधी मैदान स्थित जोधपुर प्रेस क्लब कार्यालय में शोक सभा का आयोजन किया गया। जोधपुर प्रेस क्लब की ओर से आयोजित इस शोक सभा में बड़ी संख्या में पत्रकारों और मीडिया कर्मियों ने उपस्थित होकर दिवंगत पत्रकारों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम की शुरुआत दो मिनट का मौन रखकर की गई, जिसके बाद उपस्थित पत्रकारों ने पुष्पांजलि अर्पित कर दिवंगत आत्माओं को नमन किया। शोक सभा में वक्ताओं ने दोनों वरिष्ठ पत्रकारों के व्यक्तित्व और उनके लंबे पत्रकारिता जीवन को याद करते हुए उन्हें सच्चा और निर्भीक पत्रकार बताया।

वक्ताओं ने कहा कि नारायण बारेठ और दिनेश जोशी ने अपने कार्यकाल के दौरान पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए समाज के महत्वपूर्ण मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। वे निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के लिए जाने जाते थे। उन्होंने हमेशा जनहित से जुड़े विषयों को अपनी लेखनी के माध्यम से सामने रखा और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास किया।

वक्ताओं ने यह भी कहा कि दोनों वरिष्ठ पत्रकारों ने अपने अनुभवों से युवा पत्रकारों का मार्गदर्शन किया और उन्हें पत्रकारिता के मूल्यों से अवगत कराया। उनकी सादगी, स्पष्ट सोच और समाज के प्रति प्रतिबद्धता ने उन्हें पत्रकारिता जगत में एक अलग पहचान दिलाई। उनके निधन से पत्रकारिता क्षेत्र को अपूरणीय क्षति हुई है, जिसकी भरपाई करना कठिन होगा।

शोक सभा के दौरान एम.आर. मलकानी, सुरेश व्यास, सुनील चौधरी, मिश्रीलाल पवार, गुरुदत्त अवस्थी, भंवर जागिड़ और जितेंद्र खंडेलवाल सहित कई वरिष्ठ पत्रकारों ने अपने विचार व्यक्त करते हुए दिवंगत पत्रकारों के साथ बिताए अनुभव साझा किए और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम में प्रेस क्लब अध्यक्ष अजय अस्थाना, वरिष्ठ उपाध्यक्ष शरद शर्मा, सचिव शिव प्रकाश पुरोहित, कार्यकारिणी सदस्य लक्ष्मीकांत पुरोहित और श्रेयांश भंसाली सहित अनेक पत्रकार मौजूद रहे। इसके अलावा शहर के कई वरिष्ठ और युवा पत्रकारों ने भी शोक सभा में भाग लेकर दिवंगत पत्रकारों को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके योगदान को याद किया।  इसके अलावा वरिष्ठ पत्रकार सैय्यद मुन्नवर अली, गोपाल सिंह राठौड़, के.डी. इसरानी, राजेंद्र सिंह लीलिया, प्रवीण धीगरा, मनोज बोहरा, शिव वर्मा, राजीव गौड़, अरुण हर्ष, जगदीश जोशी, राजेश शर्मा, योगेश दवे, कमल वैष्णव, प्रदीप जोशी, डॉ. रजन दवे, विकास आर्य, राकेश भारद्वाज, शिव सिंह, सुमित देवड़ा, यशपाल सिंह तंवर, गुलाम मोहम्मद, रामजीवन विश्नोई, भगवान पवार, नरेंद्र तिवाड़ी, मदन सैन, कैलाश, रवि बोहरा, राजेंद्र बोराणा, प्रकाश शर्मा, सुनित लोढ़ा सहित कई पत्रकार साथियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

 
 
 
 
0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response