नागौर रेलवे स्टेशन का कायाकल्प
- Posted on 19 मार्च 2026
- जोधपुर
- By Rajendra Harsh
- 134 Views
जोधपुर, 19 मार्च। उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल के अंतर्गत नागौर रेलवे स्टेशन का अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत तेजी से कायाकल्प किया जा रहा है। लगभग 17.32 करोड़ रुपये की लागत से हो रहे इस विकास कार्य का उद्देश्य स्टेशन को आधुनिक बनाते हुए यात्रियों को बेहतर और सुविधाजनक सेवाएं उपलब्ध कराना है।
17.32 करोड़ की लागत से नागौर रेलवे स्टेशन का कायाकल्प, यात्रियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं
जोधपुर, 19 मार्च। उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल के अंतर्गत नागौर रेलवे स्टेशन का अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत तेजी से कायाकल्प किया जा रहा है। लगभग 17.32 करोड़ रुपये की लागत से हो रहे इस विकास कार्य का उद्देश्य स्टेशन को आधुनिक बनाते हुए यात्रियों को बेहतर और सुविधाजनक सेवाएं उपलब्ध कराना है।
मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि स्टेशन पर निर्माण कार्य निर्धारित योजना के अनुसार आगे बढ़ रहा है। प्लेटफॉर्म संख्या-2 पर रैंप से संबंधित कार्य पूरा हो चुका है, जबकि प्लेटफॉर्म संख्या-1 पर कार्य प्रगति पर है। स्टेशन के पुनर्विकास के तहत भवन को आकर्षक और आधुनिक स्वरूप दिया जा रहा है। यात्रियों के लिए बेहतर प्रतीक्षालय, स्वच्छ परिसर, दिव्यांगजन के लिए सुगम सुविधाएं, बेहतर प्रकाश व्यवस्था, स्पष्ट यात्री सूचना प्रणाली और पार्किंग जैसी सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जा रहा है और निर्धारित समयसीमा के भीतर सभी कार्य पूर्ण करने का प्रयास किया जा रहा है। पुनर्विकास के बाद नागौर रेलवे स्टेशन यात्रियों को अधिक आरामदायक, सुरक्षित और बेहतर यात्रा अनुभव प्रदान करेगा।
Write a Response