झालामंड मोती मार्केट पुल पर दर्दनाक हादसा
- Posted on 21 मई 2026
- जोधपुर
- By Rajendra Harsh
- 41 Views
जोधपुर। शहर के झालामंड क्षेत्र में गुरुवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा हाईकोर्ट रोड स्थित झालामंड मोती मार्केट पुल के ऊपर रात करीब 8:30 बजे हुआ, जहां पत्थरों से भरे एक ट्रक की चपेट में आने से युवक की जान चली गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए।
Write a Response