तीन दिवसीय कार्यक्रमों का होगा आयोजन

भाजपा स्थापना दिवस पर तीन दिवसीय कार्यक्रमों का होगा आयोजन सजाया जाएगा चौराहों को

सफल आयोजन के लिए बैठक में दी गई जिम्मेदारियां



    6अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन होगा एवम् तीन दिवसीय कार्यक्रम के साथ स्थापना दिवस को समारोह पूर्वक मनाया जाएगा।
 

  इस आशय से जानकारी देते हुए शहर जिला भाजपा के मीडिया प्रभारी डॉ.अजय त्रिवेदी ने बताया कि स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोज्य भव्य कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करने एवम् सफल आयोजन के लिए जोधपुर शहर जिला भाजपा कार्यालय में एक बैठक शहर जिलाध्यक्ष  राजेंद्र पालीवाल की अध्यक्षता में आयोजित की गई जिसमें विचार व्यक्त करते हुए जिलाध्यक्ष पालीवाल ने कहा कि भाजपा की स्थापना देश में परिवर्तन की दृष्टि से ऐतिहासिक निर्णय था और आज  भारतीय जनता पार्टी  मात्र 46 वर्ष के इतिहास के साथ विश्व की सबसे बड़ी लोकतान्त्रिक पार्टी बन गई है और हमें गर्व है कि हम भाजपा के कार्यकर्ता है

 ऐसे में हमारा सर्वोपरि कर्त्तव्य है कि हम इस ऐतिहासिक दिवस का स्वागत धूमधाम से करें एवम् इसी आशय से जोधपुर शहर जिला भारतीय जनता पार्टी द्वारा इस दिवस को धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया है जिसके अंतर्गत तीन दिन तक कार्यक्रमों काआयोजन किया जायेगा।पालीवाल ने कहा कि जोधपुर के समस्त प्रमुख चौराहों को सजाया जाएगा जिसकी जिम्मेदारी मण्डल अध्यक्षगणों की रहेगी, एवम् साथ ही उत्तरदायित्वों का आवंटन भी किया गया।
 

मण्डल अध्यक्षगणों को एवम् पदाधिकारियों को सामग्री भी उपलब्ध की गई है।
बैठक में महामन्त्री प्रतिपाल सिंह वालेचा, ओम प्रकाश दईया, उपाध्यक्ष शिवकुमार सोनी, पवन आसोपा, गीता भाटी, सुनील भाटी, जिला मंत्री वरुण धाणदिया, बरखा हंस, माधवी सोलंकी, राकेश बागरेचा, प्रवक्ता कैलाश गौड़, घनश्याम वैष्णव, कुलदीप जांगिड़, नीलम मूँदड़ा, मीडिया सह प्रभारी अनुराग भोजवानी, सोशल मीडिया सह संयोजक मुरलीधर गौड़, जिला प्रकोष्ठ संयोजक पदम सिंह, चंद्रेश लोढ़ा, मण्डल अध्यक्ष सुरेश मेघवाल, लक्ष्मण भाटी, विकास सामरिया, रणजीत सिंह, उमेश पलिया, हरिसिंह पंवार, हेमन्त जायनानी आदि उपस्थित थे।
   बैठक का संचालन महामन्त्री ओम प्रकाश दईया एवम् आभार प्रतिपाल सिंह वालेचा ने किया।

0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response