जालोरी गेट ईदगाह क्षेत्र में चोरी की वारदात

जोधपुर। शहर के जालोरी गेट स्थित ईदगाह क्षेत्र में दिनदहाड़े चोरी की वारदात सामने आई, जहां स्थानीय लोगों की सतर्कता से एक आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया गया, जबकि उसका साथी नकदी लेकर फरार हो गया। घटना ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं।

WhatsApp Image 2026-05-06 at 5.35.00 PM-5B5zMxLBlP.jpeg

जालोरी गेट ईदगाह क्षेत्र में चोरी की वारदात, एक आरोपी पकड़ा, दूसरा फरार

जोधपुर। शहर के जालोरी गेट स्थित ईदगाह क्षेत्र में दिनदहाड़े चोरी की वारदात सामने आई, जहां स्थानीय लोगों की सतर्कता से एक आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया गया, जबकि उसका साथी नकदी लेकर फरार हो गया। घटना ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं।

जानकारी के अनुसार ईदगाह मुख्य गेट के पास ओमप्रकाश राठी की किराना एवं बिस्कुट की दुकान है। दोपहर के समय दुकानदार किसी कार्य से दुकान बंद कर बाहर गया हुआ था। इसी दौरान करीब ढाई बजे दो युवक वहां पहुंचे और शटर उठाकर दुकान में घुस गए। अंदर घुसकर उन्होंने गल्ले और अन्य डिब्बों में रखे करीब 10 हजार रुपये नकद चुरा लिए।

चोरी के दौरान दुकान के आसपास मौजूद टैक्सी चालकों और कुछ स्थानीय युवकों को दोनों की गतिविधियां संदिग्ध लगी। संदेह होने पर उन्होंने तुरंत दुकान के पास पहुंचकर दोनों को पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान युवकों की तलाशी ली गई, जिसमें एक आरोपी की जेब से नकदी भी बरामद हुई।

हालांकि इस दौरान एक आरोपी धक्का-मुक्की कर मौके से भागने में सफल रहा। बताया जा रहा है कि भागने वाले आरोपी के हाथ में भी चोरी की नकदी थी, जिसे वह अपने साथ ले गया। पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम अर्जुन वाल्मीकि बताया, जो गांधी स्कूल के पीछे रहने वाला है।

प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने यह भी स्वीकार किया कि वह और उसका साथी छह दिन पहले भी इसी दुकान से करीब 14 किलो वजन का तेल का पीपा चुरा चुके हैं। घटना की सूचना मिलने पर सरदारपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। एएसआई मूलजी ने पकड़े गए आरोपी को हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया।

पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। वहीं स्थानीय लोगों की सतर्कता से एक आरोपी की गिरफ्तारी को सराहनीय माना जा रहा है।

 
 
0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response