प्रतापनगर सदर थाना पुलिस की हत्या के प्रकरण में त्वरित कार्यवाही

जोधपुरप्रतापनगर थाना क्षेत्र में चाकू मारकर हत्या के सनसनीखेज मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना के मात्र 12 घंटे के भीतर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई जोधपुर पुलिस आयुक्त शरद कविराज के निर्देशन में की गई।

 


 

जोधपुरप्रतापनगर थाना क्षेत्र में चाकू मारकर हत्या के सनसनीखेज मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना के मात्र 12 घंटे के भीतर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई जोधपुर पुलिस आयुक्त शरद कविराज के निर्देशन में की गई।

पुलिस के अनुसार, मृतक सिकन्दर, जो कमठे का कारीगर था, निर्माण कार्य से जुड़ा हुआ था। इस संबंध में मृतक के भाई मुन्ना द्वारा दर्ज रिपोर्ट में बताया गया कि निर्माण कार्य को लेकर हुए विवाद के चलते 21 अप्रैल की शाम करीब 8:35 से 9:00 बजे के बीच आरोपी किशन उर्फ मुन्ना और जीतू ने धारदार चाकू से सिकन्दर पर हमला किया। आरोप है कि दोनों ने उसके सीने, पेट और लीवर पर कई वार किए, जिससे गंभीर रूप से घायल सिकन्दर की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।

घटना के बाद थाना प्रतापनगर सदर में हत्या का मामला दर्ज किया गया और जांच शुरू की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उपायुक्त कमल शेखावत तथा अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त नीरज शर्मा के निर्देशन में विशेष टीम का गठन किया गया।

टीम ने मुखबिर तंत्र और तकनीकी सहायता से दोनों आरोपियों की तलाश शुरू की और 12 घंटे के भीतर किशन उर्फ मुन्ना और जीतू को दस्तयाब कर लिया। पूछताछ के बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।

थानाधिकारी गोविन्द व्यास के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घटनास्थल का एफएसएल टीम के साथ निरीक्षण कर महत्वपूर्ण साक्ष्य भी जुटाए हैं। फिलहाल दोनों आरोपियों से गहन पूछताछ जारी है और मामले की आगे जांच की जा रही है।

 
 
 
 
0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response