सुप्रीम कोर्ट में बढ़ेगी जजों की संख्या
- Posted on 17 मई 2026
- खास
- By Rajendra Harsh
- 69 Views
नई दिल्ली। देश की न्यायिक व्यवस्था को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने की दिशा में केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। राष्ट्रपति Droupadi Murmu ने सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या बढ़ाने वाले अध्यादेश को मंजूरी दे दी है। इसके बाद अब सर्वोच्च न्यायालय में जजों की संख्या 33 से बढ़ाकर 37 कर दी गई है। मुख्य न्यायाधीश को मिलाकर सुप्रीम कोर्ट में कुल न्यायाधीशों की संख्या अब 38 हो जाएगी।
Write a Response