संडे ऑन साइकिल' अभियान का आज
- Posted on 24 मई 2026
- जोधपुर
- By Rajendra Harsh
- 16 Views
जोधपुर में युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत फिट इंडिया मिशन द्वारा आयोजित “संडे ऑन साइकिल” अभियान का रविवार को रिजर्व पुलिस लाइन, रातानाडा में उत्साहपूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य फिटनेस को बढ़ावा देना, पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना तथा नागरिकों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा। इसमें पुलिसकर्मियों, उनके परिवारों और बड़ी संख्या में आम नागरिकों ने भाग लेकर योग और साइकिलिंग गतिविधियों में हिस्सा लिया।
Write a Response