अवसंरचना कार्यों की प्रगति पर सख्त निगरानी के निर्देश

जोधपुर, 05 मई। जिला कलक्टर आलोक रंजन की अध्यक्षता में मंगलवार को Marwar International Center के सभागार में आयोजित साप्ताहिक समीक्षा बैठक में जिले के विभिन्न अवसंरचना कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में विकास परियोजनाओं को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण करने पर विशेष जोर दिया गया। बैठक के दौरान अमृत योजना 2.0 के अंतर्गत नगर निगम द्वारा संचालित सीवरेज और एसटीपी उन्नयन परियोजनाओं की समीक्षा की गई।

WhatsApp Image 2026-05-05 at 5.20.54 PM-PO9TVUG8rt.jpeg

साप्ताहिक समीक्षा बैठक में अवसंरचना कार्यों की प्रगति पर सख्त निगरानी के निर्देश

जोधपुर, 05 मई। जिला कलक्टर आलोक रंजन की अध्यक्षता में मंगलवार को Marwar International Center के सभागार में आयोजित साप्ताहिक समीक्षा बैठक में जिले के विभिन्न अवसंरचना कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में विकास परियोजनाओं को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण करने पर विशेष जोर दिया गया।

बैठक के दौरान अमृत योजना 2.0 के अंतर्गत नगर निगम द्वारा संचालित सीवरेज और एसटीपी उन्नयन परियोजनाओं की समीक्षा की गई। जिला कलक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आगामी वर्षा ऋतु को ध्यान में रखते हुए सभी कार्य तय समय सीमा में पूरे किए जाएं और गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता न हो। साथ ही, परियोजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग और फील्ड विजिट सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।

जल निकासी व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए नगर निगम, जेडीए, रूडिप, रीको और पीएचईडी द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा की गई। जिला कलक्टर ने संभावित जलभराव वाले क्षेत्रों की पहचान कर समन्वित कार्ययोजना बनाने और त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि वर्षा ऋतु में आमजन को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

पेयजल प्रबंधन के तहत समर कांटेंजेंसी योजना, जल जीवन मिशन और आरजीएलसी फेज-तृतीय की प्रगति पर भी चर्चा की गई। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि ग्रीष्म ऋतु के दौरान निर्बाध जलापूर्ति सुनिश्चित की जाए और संभावित व्यवधानों के समाधान के लिए अग्रिम तैयारी रखी जाए।

सड़क निर्माण, मरम्मत कार्यों और विद्युत विभाग की परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए सभी संबंधित विभागों को कार्यों में तेजी लाने और निर्धारित समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही, राजस्थान संपर्क, जनसुनवाई और अन्य प्रशासनिक प्रकरणों के लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण पर भी जोर दिया गया।

जिला कलक्टर ने बजट घोषणाओं के तहत भूमि आवंटन से जुड़े मामलों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। न्यायालयीन और संस्थागत प्रकरणों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को समयबद्ध और विधिसम्मत निस्तारण करने को कहा गया।

बैठक में विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की भी समीक्षा की गई और पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए गए। जिला कलक्टर ने सभी विभागों को समन्वय, पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ कार्य करने पर बल देते हुए विकास कार्यों को गति देने के निर्देश दिए।

 
 
 
0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response