नाम अब‘सुमेरपुर जवाई बांध स्टेशन
- Posted on 10 अप्रैल 2026
- जोधपुर
- By Rajendra Harsh
- 69 Views
जोधपुर। उत्तर पश्चिम रेलवे ने यात्रियों की सुविधा और क्षेत्रीय मांग को ध्यान में रखते हुए अजमेर मंडल के जवाई बांध रेलवे स्टेशन का नाम परिवर्तित करने का निर्णय लिया है। अब इस स्टेशन को ‘सुमेरपुर जवाई बांध स्टेशन’ के नाम से जाना जाएगा।
जवाई बांध स्टेशन का नाम अब‘सुमेरपुर जवाई बांध स्टेशन’
जोधपुर। उत्तर पश्चिम रेलवे ने यात्रियों की सुविधा और क्षेत्रीय मांग को ध्यान में रखते हुए अजमेर मंडल के जवाई बांध रेलवे स्टेशन का नाम परिवर्तित करने का निर्णय लिया है। अब इस स्टेशन को ‘सुमेरपुर जवाई बांध स्टेशन’ के नाम से जाना जाएगा।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार यह निर्णय स्थानीय लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग को देखते हुए लिया गया है। नाम परिवर्तन से यात्रियों को स्टेशन की पहचान करने में अधिक सुविधा मिलेगी तथा क्षेत्र की भौगोलिक पहचान भी स्पष्ट होगी।
रेलवे प्रशासन द्वारा शीघ्र ही इस नए नाम को सभी आधिकारिक अभिलेखों,टिकटिंग सिस्टम और सूचना पट्टों पर लागू किया जाएगा। जिसका रेलवे कोड एसजेडब्ल्यूबी होगा
Write a Response